Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को 'नेशनल डे' पर दी बधाई!इमरान का दावा।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को 'नेशनल डे' पर दी बधाई!इमरान का दावा।
फाइल फोटो

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एक ट्वीट के ज़रिए ये कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें पाकिस्तान के नेशनल डे पर बधाई दी है..जिसके बाद भारत में कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।पढ़े युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट।

युगान्तर प्रवाह: वैसे तो भारत के पाकिस्तान के साथ रिश्ते हमेशा से तल्ख़ रहे हैं। लेक़िन हालिया दिनों में जिस तरह से आतंकवादी घटनाएं भारत मे घटी हैं खासकर अभी हाल ही में हुआ पुलवामा में सेना के ऊपर हमले के बाद से पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से से उबल रहा है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है,पर एयर स्ट्राइक को लेकर भी अभी तक काफ़ी चीजें स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम मोदी द्वारा शुक्रवार को पाक के राष्ट्रीय दिवस पर भेजे गए बधाई संदेश का स्वागत करते हुए ट्वीटर पर धन्यवाद कहा है। हालांकि अभी तक भारत सरकार की तरफ़ इस बारे में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।पर इमरान के इस दावे से कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता पीएम मोदी से जवाब मांग रहे हैं।

गौरतलब है कि 22 मार्च यानी कि शुक्रवार को पाकिस्तान का नेशनल डे था। जिसको लेकर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार सुबह ही जानकारी देते हुए कहा था भारत की तरफ़ से कोई भी प्रतिनिधि पाकिस्तान के दिल्ली स्थित उच्चायोग में होने वाले कार्यक्रम में भाग नहीं लेगा।रवीश का कहना था कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख़ अपनाए हुए है।

एक ओर भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग में होने वाले समारोह में किसी भी भारतीय प्रतिनिधि को न भेजना वहीं दूसरी ओर भारत के प्रधानमंत्री का पाकिस्तान को बधाई संदेश देना अपने आप मे कई सवाल खड़े कर रहा है।लेकिन भारत की तरफ़ से अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं कि गई है।अब इमरान के दावे में कितनी सच्चाई है ये तो भारत सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर जब कुछ बताया जाएगा तभी स्पष्ट हो पाएगा।

लेकिन इमरान के दावे के बाद से भारत मे विपक्षी दलों के नेताओ सहित कई लोगों ने इस मामले पर सरकार की तरफ़ से स्पष्टीकरण की मांग की है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us