Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

जम्मू कश्मीर:आतंकी हमले में सेना के 42 जवान शहीद लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे।

जम्मू कश्मीर:आतंकी हमले में सेना के 42 जवान शहीद लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे।
आतंकी हमले के बाद घटना स्थल पर जवान

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है.. हमले में सीआरपीएफ के क़रीब 42 जवान शहीद हो गए...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

जम्मू कश्मीर: पुलवामा जिले के निकट गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए हैं ताजा जानकारी मिलते तक शहीद जवानों की संख्या क़रीब 42 हो गई है। वहीं 45 के करीब घायल जवान बताए जा रहे है जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर दो दर्जन बसों में सवार क़रीब 2400 सीआरपीएफ के जवान जम्मू-श्रीनगर हाइवे से श्रीनगर जा रहे थे,तभी पुलवामा के निकट जवानों के काफ़िले की एक बस को आतंकियों ने अपना निशाना बना लिया। आपको बतादें कि यह हमला 18 सितम्बर 2016 को हुए उरी हमले से भी बड़ा आतंकी हमला है।आतंकवादियों द्वारा किए गए इस कृत्य से पूरे देश के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

जैश ने ली हमले की जिम्मेदारी...

पुलवामा के निकट हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। उसने दावा किया है कि जवानों पर हुए इस हमले को उसके संगठन के ही आतंकी ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है जैश के स्थानीय आतंकवादी आदिल अहमद उर्फ वकास ने विस्फोटक से भरी एक चार पहिया वाहन को जवानों के काफिले के पहुंच उड़ा दिया है,साथ ही यह भी पता चला है कि धमाका करने से पहले आतंकी आदिल ने जवानों के ऊपर फायरिंग भी की है।आपको बता दे यह एक आत्मघाती हमला था।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर की हमले की निंदा...

इस हमले के कई घण्टे बाद प्रधानमंत्री मोदी की तरफ़ से एक ट्वीट कर हमले की निंदा की गई।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सीआरपीएफ जवानों पर हुआ हमला घिनौना है, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ।उन्होंने कहा कि बहादुर जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।साथ ही पीएम ने कहा कि शहीदों के परिजनों के साथ इस वक्त पूरा देश खड़ा हुआ है।

हमले के बाद विपक्ष के निशाने पर सरकार..

साल के सबसे बड़े आतंकी हमले के बाद पूरे देश आतंकियों के प्रति गुस्सा भरा हुआ है साथ ही लोग मोदी सरकार पर भी इस हमले को लेकर हमलावर हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी हमले की निंदा की है। साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हमले की निदा करते हुए मोदी सरकार पर भी हमला बोला है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमले के बाद ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस हमले से वह काफ़ी दुःखी हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि व शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us