Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:मैं भी चौकीदार मुहिम से जुड़ना एक एसओ को पड़ा भारी...एसएसपी ने बैठाई जाँच!

यूपी:मैं भी चौकीदार मुहिम से जुड़ना एक एसओ को पड़ा भारी...एसएसपी ने बैठाई जाँच!
फोटो-साभार फेसबुक

देश में भाजपा द्वारा चलाए गए अभियान मैं भी चौकीदार से जुड़ना मेरठ जिले में तैनात एक एसओ को भारी पड़ सकता है..पढ़े इस पूरे मामले पर युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

मेरठ: प्रधानमंत्री के मैं भी चौकीदार की मुहिम से पूरी भाजपा व उनके समर्थक जुड़े हुए हैं। पर सार्वजनिक रूप से कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी पार्टी विशेष या व्यक्ति का विशेष का प्रचार नहीं कर सकता है खासकर तब जब पूरे देश मे आदर्श आचार संहिता लगी हुई है।

एक मीडिया वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार मामला मेरठ के थाना मेडिकलगंज का है। जहां एसओ के पद पर तैनात कैलाश चन्द्र ने अपने फेसबुक प्रोफाइल के चित्र पर 'मैं भी चौकीदार' का स्टीकर लगा उसको शेयर कर दिया।फ़िर क्या था देखते ही देखते एसओ की प्रोफाइल पिक्चर सोसल मीडिया में वायरल हो गई और लोगों ने सवाल उठाए की ऐसे लोगों के रहते हुए कैसे निष्पक्ष चुनाव हो सकते हैं।साथ ही मामला आचार संहिता के उलंघन का है।

इसकी भनक जैसे ही एसओ को लगी तो उसने आनन फानन में उस फ़ोटो को डिलीट किया कर कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है हो सकता है किसी घर के बच्चे के हाँथ से ये ग़लती अनजाने में हो गई हो। इस पूरे मामले की खबर लगते ही एसएसपी ने एसओ के खिलाफ जांच बैठाकर एसपी सिटी को रिपोर्ट सौंप दी है।

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us