Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh weather:चौबीस घण्टे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त कब साफ़ होगा मौसम जानें

Uttar Pradesh weather:चौबीस घण्टे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त कब साफ़ होगा मौसम जानें
Uttar Pradesh weather:सांकेतिक फ़ोटो

गुरुवार तड़के से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी है.धीरे धीरे तो कभी तेज़ हो रही इस बारिश ने ठंड बढ़ा दी है.साथ ही अब ज्यादा बारिश खेती के लिए नुकसानदेह भी है.आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम आइए जानते हैं. Uttar Pradesh Weather Rain Report

Uttar Pradesh News:लगातार हो रही बारिश ने अब लोगों को चिंताएं बढ़ा दी हैं. गुरुवार भोर पहर से शुरू हुई बूंदा बांदी शुक्रवार सुबह तक जारी थी.24 घण्टे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है.बारिश के चलते ठिठुरन बढ़ गई है. दिन भर लोग रजाई औऱ आग के सहारे बैठे रहे.गुरुवार को सड़कों पर बेहद कम लोग निकले.चाय की दुकानों में भीड़ लगी रही.अलाव औऱ चाय की चुस्की के बीच लोगों ने इस मौसम का मजा भी लिया. UP Weather News

यूपी के अधिकांश जिलों में गुरुवार को दिन निकलने के साथ ही बारिश की शुरुआत हो गई.साथ ही कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी काफी घट गई है. बीते दो दिनों से बढ़ी ठंड की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.फिलहाल मौसम विज्ञान विभाग IMD ने आने वाले समय में यूपी में बारिश होने की आशंका जताई है.मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी 9 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है. Up Weather Rain Report

लखनऊ में 3.1 मिमी, कानपुर (आईएएफ) में 15.6, कानपुर नगर में 10.3, प्रयागराज में 4.6, फतेहपुर में 23.5, उरई में 11, हमीरपुर में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई.कई अन्य शहरों में भी बारिश होती रही। दिन भर कोहरा, बदली और बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई.कानपुर, झांसी, आगरा में अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच रहा.जबकि इटावा, प्रयागराज, अलीगढ़ में 17-18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ.वहीं न्यूनतम तापमान इटावा में 5 डिग्री रहा, अधिकतर जगह 10 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. Uttar Pradesh Weather

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us