Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Panchayat Chunav 2021:महिला आरक्षित सीट होते ही आनन फानन में कर डाली शादी।

UP Panchayat Chunav 2021:महिला आरक्षित सीट होते ही आनन फानन में कर डाली शादी।
जितेंद्र और निधि शादी के बाद (फोटो गूगल साभार)

यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव के प्रत्याशी हर हथकंडे अपना रहे हैं।ऐसा ही एक मामला बलिया जिले का है जहां एक सख्स ने पंचायत चुनाव के आरक्षण में महिला सीट होने पर बिना मुहूर्त के ही शादी कर डाली पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..Man married after panchayat seat reserved for women in ballia

बलिया(Ballia News):उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) होने वाले पंचायत चुनाव(UP Panchayat Chunav2021)को लेकर लोग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।किसी भी कीमत पर वो मौक़ा गवाना  नहीं चाहते है। ऐसा ही एक मामला यूपी के बलिया(Ballia News)से सामने आया है जहां एक सख्स ने ग्राम पंचायत की सीट महिला आरक्षित होने पर बिना मुहूर्त देखे ही शादी कर डाली।

दरअसल बलिया के ब्लॉक मुरलीछपरा की ग्राम पंचायत शिवपुर कर्णछपरा के रहने वाले जितेंद्र सिंह हाथी कई सालों से प्रधानी की तैयारी कर रहे थे। 2015 में हुए पंचायत चुनाव में वो उप विजेता थे। इसी के चलते हाथी लगातार चुनाव की तैयारी में   जुटे थे उन्हें उम्मीद थी इसबार भी उनकी सीट अनारक्षित रहेगी। लेकिन पंचायत चुनाव के नए आरक्षण ने उनके मनसूबे में पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र अविवाहित थे और 80 साल की उनकी माँ है। जो बीमार रहती हैं। हाथी ने कभी भी जीवन साथी के लिए विचार नहीं किया था वो जीवन भर अविवाहित रहकर समाजसेवा करना चाहते थे लेकिन आरक्षण की मार ने उन्हें आनन फानन में ये फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया।(Man married after panchayat seat reserved for women in ballia)

जब समर्थकों ने दिया शादी का सुझाव।

ग्राम पांच की सीट महिला आरक्षित होने पर जितेंद्र सिंह हाथी के समर्थकों ने उन्हें शादी करने की सलाह दी। जब इसकी जानकारी उनके एक रिश्तेदार को हुई तो उन्होंने बिहार के छपरा जिले के नेवतरी(खलपुरा)के रहने वाले निधि सिंह से शादी तक कर दी और आनन फानन में वहीं की एक धर्मशाला में 26 मार्च को जितेंद्र और निधि की शादी बिना किसी मुहूर्त के रचा दी। पूरे बलिया में ये जितेंद्र और निधि की शादी चर्चा का विषय रही। अब हाथी अपनी पत्नी के साथ चुनाव मैदान में बिना किसी अड़चन के उतर चुके हैं।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us