Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना जान लें तारीख़

UP जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना जान लें तारीख़
UP जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. UP zila panchayat adyaksh chunav date

UP Panchayat Election letest News: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव की अधिसूचना सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दी गई है।राज्यपाल की अनुमति से राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीखें 15 जून से 3 जुलाई के बीच रखीं हैं।हालांकि अभी चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम आना बाकी है।उम्मीद की जा रही है एक दो दिनों के भीतर आयोग द्वारा विस्तृत चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।Up district panchayat president election date 2021

उल्लेखनीय है कि हाल ही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई है।दो मई से 5 मई तक चली मतगणना के बाद जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान औऱ क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित किए गए थे।इसके बाद भी विभिन्न कारणों से अलग अलग पदों की कुछ सीटें रिक्त रह गईं थीं।जिनके लिए 12 जून को उपचुनाव हुए औऱ 14 जून को वोटों की गिनती।इसमें सात पद जिला पंचायत सदस्यों के भी थे। प्रदेश की 75 जिला पंचायतों में सभी सदस्य पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।जिसके तुरन्त बाद ही 75 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर होने वाले चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया।Up panchayat chunav latest news

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न होने के बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुखों (ब्लाक प्रमुख) के चुनाव की तिथियों का ऐलान होगा।

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us