Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Panchayat Sahayak Bharti 2023 : यूपी में फिर हो रही है पंचायत सहायकों की भर्ती ऐसे करें आवेदन

UP Panchayat Sahayak Bharti 2023 : यूपी में फिर हो रही है पंचायत सहायकों की भर्ती ऐसे करें आवेदन
UP Panchayat Sahayak Bharti 2023

UP Panchayat Sahayak Bharti 2023 यूपी में ग्राम पंचायतों में काम करने के लिए योगी सरकार ने मानदेय पर पंचायत सहायकों की भर्ती की हुई है. जिन पंचायतों में यह पद विभिन्न कारणों से रिक्त है वहां भर्ती के लिए शासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रदेश के कुल 3544 पदों के लिए ग्राम पंचायत वार आवेदन मांगें गए हैं.

UP Panchayat Sahayak Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक / एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री आपरेटर ( DEO ) के 3544 पदों के लिए शासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह वह पद हैं जो ग्राम पंचायतों में विभिन्न कारणों से रिक्त हो गए हैं. 

पंचायत राज विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक विभिन्न जिलों की पंचायतों में कुल 3544 पंचायत सहायक/एकाउंडेंट-कम-डीईओ की भर्ती की जानी है. किस जिले की किस पंचायत में विज्ञापित पदों की कितनी रिक्तियां निकाली गई हैं, इसकी जानकारी उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, panchayatiraj.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे होगी भर्ती...

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या विकास खण्ड कार्यालय या ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराने की अवधि - 17 जनवरी से 2 फरवरी 2023 तक है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या विकास खण्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराने की अवधि - 3 से 8 फरवरी 2023 तक है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदनों की श्रेष्ठता सूची तैयार करना ( हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों से उम्मीदवारों की मेरिट तैयार करना ) इसके बाद प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत करना और विचार किया जाना इसकी अवधि 9 से 16 फरवरी 2023 है

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण संस्तुति - 17 से 24 फरवरी 2023, इसके उपरांत ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र निर्गत कराये जाने की अवधि - 25 से 27 फरवरी 2023 तक है. 

कौन कर सकता है आवदेन..

इन पदों पर आवेदन करने के लिए ग्राम पंचायत का निवासी होना अनिवार्य है, मतलब वह जिस पंचायत से आवेदन कर रहा है वहां का निवासी हो. साथ ही ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव में इस बार जिस वर्ग का आरक्षण था उसी वर्ग के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता ( 10+2 ) है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us