Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : यूपी में अब शादी के बाद मिलेगी दूल्हा दुल्हन को नौकरी

UP News : यूपी में अब शादी के बाद मिलेगी दूल्हा दुल्हन को नौकरी
UP News

योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार नवविवाहित दम्पति को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार देगी, यह बयान उन्होंने एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के दौरान कही.

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह का एक बयान काफी चर्चा में हैं.उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार नवविवाहितो के लिए रोजगार भी देगी.उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी दी जाएगी.

दरअसल परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया ज़िले में आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में पहुँचें थे. इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार के युवकों और युवतियों का विवाह कराया जा रहा हैं. सामूहिक विवाह के बाद सरकार इन नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी व रोजगार देगी.' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आम लोगों को विकास के पथ पर अग्रसर करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि दो लाख वार्षिक आय वाले परिवार की युवतियों को सामूहिक शादी अनुदान का भुगतान समाज कल्याण विभाग करता है.51 हजार रुपये का अनुदान मिलता है. इसमें 35 हजार रुपये लड़की के बैंक खाते में भेजा जाता है और 10 हजार रुपये का शादी का सामान और छह हजार शादी में खर्च के लिए मिलते हैं.यह लाभ उन्ही को मिलता है जो मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह करते हैं.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us