
Up Ips Transfer List Today: यूपी में फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल ! 6 सीनियर आईपीएस अफसरों को किया गया इधर से उधर
यूपी आईपीएस ट्रांसफर टुडे लिस्ट
On
नया साल आते ही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आईएएस और आईपीएस अफसरों (Ias/Ips) के तबादले (Transfers) करना शुरू कर दिया है. बीते दो दिन पहले ही आधा दर्जन आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया था. इसी कड़ी में मंगलवार को एक बार फिर 6 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले (Transfer) कर दिए गए. जिसमें आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रतिन्दर सिंह (Police Commissioner Dr. Pratindra Singh) को हटाकर उनकी जगह आईपीएस जे.रविंद्र गौड (Ips J. Ravindra Gaud) को नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है. जबकि आईपीएस प्रेम कुमार गौतम को आईजी प्रयागराज रेंज बनाया गया है.
6 सीनियर आईपीएस अफसरो के तबादले
उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार तबादला एक्सप्रेस चली है. एकबार फिर शासन ने मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. 6 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों (Ips Officers) के तबादले कर दिए गए. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार लगातार आईएएस व आईपीएस अफसरों के तबादलों पर फोकस करते हुए दिखाई दे रही है. जिन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं उनकी सूची इस प्रकार है.
जानिए किसे कहाँ भेजा गया
आगरा के पुलिस आयुक्त डाक्टर प्रतिन्दर सिंह का तबादला कर दिया गया है. उन्हें पुलिस मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है. उनकी जगह आईपीएस अफसर जे.रविन्द्र गौड़ को आगरा (Agra) का पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) बनाया गया है. इसके साथ ही आईपीएस चंद्र प्रकाश (Ips Chandraprakash) को आईजी इंटेलीजेंस (IG Intelligence) मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है.

लोकसभा चुनाव से पहले और हो सकते हैं तबादले
Related Posts
Latest News
06 Sep 2026 18:49:25
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
