Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sonbhadra News In Hindi: परिजन नहीं अपना रहे थे दोनों का प्यार ! फिर जो हुआ सुन कर कांप जाएगी रूह

Sonbhadra News In Hindi: परिजन नहीं अपना रहे थे दोनों का प्यार ! फिर जो हुआ सुन कर कांप जाएगी रूह
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, image credit original source

Sonbhadra News In Hindi

यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) में एक कपल ने अपने प्यार के खातिर सुसाइड (Suicide) कर लिया. बताया जा रहा है कि यह प्रेमी युगल शादी करना चाहता था लेकिन परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे इसलिए लड़की ने जहर खाकर और लड़के ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्यार में असफल प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

दिल दहला देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले के करमा क्षेत्र के सिरसिया ठाकुरई गांव की है. जहां एक प्रेमी युगल ने प्यार में असफल होने के बाद आत्महत्या (Suicide) कर ली. प्रेमिका ने जहर खाया तो वही प्रेमी ने खुद को आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया तो दूसरी तरफ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

दरअसल ग्रामीणों ने जब युवक को जलते हुए देखा तो बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे हालांकि जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाई काफी देर हो चुकी थी वही जब ग्रामीण थोड़ा सा आगे बढ़े तो उन्होंने एक युवती का भी शव देखा इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

sonbhadra_couple_commit_suicide
सोनभद्र प्रेमी-युगल सुसाइड, image credit original source

शादी को लेकर दोनों के परिजन नहीं थे तैयार

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब घटनास्थल का जायजा लिया तो मौके से पेट्रोल की बोतल और जहर की शीशी भी बरामद हुई है प्रेमी और प्रेमिका एक ही जाति के थे और शादी करना चाहते थे लेकिन एक ही गांव में रहने के चलते उनके घर वाले इस शादी के खिलाफ थे इसलिए परिजन लगातार शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे. उधर प्यार में पागल प्रेमी युगल भी अपने परिजनों को मनाने की हर संभव कोशिश कर चुके थे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे.

इसलिए उन दोनों ने प्यार में असफल होने के चलते एक खौफनाक रणनीति बनाई जिसके तहत दोनों ने आत्महत्या कर ली फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों को अपने किए पर पछतावा है यदि उन्होंने अपने बच्चों की बात मान ली होती तो शायद आज वह जिंदा होते फिलहाल एक साथ दो मौतो के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

पुलिस ने ये बताया 

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ समय पहले युवती के परिजनों ने लड़के पर लड़की को घर से भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था इस मुकदमे के चलते युवक जेल भी जा चुका है फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us