Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Fatehpur : फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा 8 लोगों की मौत कई घायल

Road Accident In Fatehpur : फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा 8 लोगों की मौत कई घायल
फतेहपुर के जहानाबाद में सड़क हादसे में आठ की मौत

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा इतना भयावह था की टैंपो के परखच्चे उड़ गए हैं


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा आठ लोगों की मौके पर मौत
  • फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ में हुआ हादसा
  • फतेहपुर में टैंपो और टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत मूसानगर की ओर से आ रहा था परिवार

Road Accident In Fatehpur Jahanabad: यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसे में टैंपो सवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं. मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ का बताया जा रहा है जहां मंगलवार दोपहर बाद विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने अनियंत्रित होकर टैंपो को टक्कर मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास भयानक हादसा (Road Accident In Fatehpur)

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच ऑटो सवार 14 लोग जिसमें बच्चे महिलाएं और पुरुष शामिल हैं मूसानगर की ओर से आ रहे थे जहानाबाद क्षेत्र के चिल्ली मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे 8 लोगों की मौके पर मौत हो जबकि जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चारो ओर चीख पुकार का मंजर छा गया. हादसे में कई बच्चे महिलाएं और पुरुष शामिल हैं जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है साथ ही टैंकर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या (Fatehpur Road Accident)

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास हुए हादसे में आठ लोगों की मौत की संख्या बढ़ सकती है जानकारों के अनुसार मौके पर नव लोगों की मौत की बात कही जा रही है लेकिन कई लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल है. आपको बतादें कि घटना का मंज़र काफी भयानक था और अभी भी इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है जैसे ही इसकी जानकारी मिलती है उसको अपडेट किया जाएगा

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us