Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:मंत्री जी अब अपनी जेब से भरेंगे आयकर का पैसा..मुख्यमंत्री योगी ने ख़त्म की कई दशकों पुरानी परम्परा!

यूपी:मंत्री जी अब अपनी जेब से भरेंगे आयकर का पैसा..मुख्यमंत्री योगी ने ख़त्म की कई दशकों पुरानी परम्परा!
फ़ाइल फ़ोटो

यूपी सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों द्वारा भरा जाने वाला आयकर अब सरकारी कोष से नही ख़ुद के पैसों से भरा जाएगा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले करीब 40 सालों से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री अब खुद अपनी जेब से आयकर भरेंगे। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन, भत्ते एवं विविध कानून 1981’ के अन्तर्गत सभी मंत्रियों के आयकर बिल का भुगतान अभी तक राज्य सरकार के कोष से किया जाता रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है कि अब सभी मंत्री अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे। सरकारी खजाने से अब मंत्रियों के आयकर बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक्ट के इस प्रावधान को समाप्त किया जायेगा।

ये भी पढ़े-यूपी:जेल में बन्द रेप का आरोपी सांसद पीड़िता को दे रहा धमकी..वीडियो जारी कर लगाई न्याय की गुहार!

आपको बता दे कि प्रदेश में लगभग चार दशक पुराना एक कानून है जिसमें मंत्रियों के आयकर का भुगतान राजकोष से किया जाता था।लेक़िन अब इस कानून को यूपी सरकार ने हटा दिया है।

ये भी पढ़े-यूपी:कर्ज़ के बोझ को सहन न कर सका किसान..फांसी लगा समाप्त किया जीवन!

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

गौरतलब है कि 'उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन, भत्ते एवं विविध कानून 1981’ तब बना था जब विश्वनाथ प्रताप सिंह राज्य के मुख्यमंत्री थे। इस कानून ने अब तक 19 मुख्यमंत्रियों और लगभग 1,000 मंत्रियों को लाभ पहुंचाया है। हालांकि कुछ मंत्रियों का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us