Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur up ats news : मकान के अंदर चल रहे थे तीन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, एटीएस ने दो को उठाया

Kanpur up ats news : मकान के अंदर चल रहे थे तीन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, एटीएस ने दो को उठाया
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का कानपुर में भण्डाफोड़

कानपुर में एटीएस ने तीन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने वाले दो शातिरों को गिरफ़्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है, इन एक्सचेंजों से इंटरनेशनल कॉल कराई जा रही थी, आशंका जताई जा रही है कि यहां से लोगों को खाड़ी देशों में बात कराई जा रही थी जिसके बाद एटीएस सक्रिय हुआ और कार्यवाही शुरू की है.


हाईलाइट्स

  • एटीएस की कानपुर इकाई टीम ने तीन अवैध टेलीफ़ोन एक्सचेंज का किया भण्डाफोड़
  • यहां से अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल काल मे बदल कर कराई जा रही थी कॉल
  • एटीएस ने तीन जगहों पर छापा मारा, दो को दबोचा

UP ATS caught three illegal telephone exchanges in Kanpur : कानपुर में आतंकवाद निरोधक दस्ता की कानपुर इकाई को मिले आउटपुट पर अवैध रूप से संचालित तीन टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है ,आशंका है कि इन टेलीफोन एक्सचेंज का प्रयोग विदेश में कॉल कराने के लिए किया जा रहा था वही ये भी सामने आया है कि यहां से पाकिस्तान व खाड़ी देशों में इन टेलीफोन एक्सचेंजों द्वारा उपयोग किया जा रहा था, इस मामले में एटीएस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है पूछताछ में आरोपितों ने कानपुर में तीन जगह ये एक्सचेंज चलाने की बात स्वीकारी है जिसपर त्वरित एक्शन लिया गया.

कई प्रीएक्टिवेटेड सिम व अन्य उपकरण हुए बरामद

जानकारी के मुताबिक यूपी एटीएस को खुफिया एजेंसियों द्वारा सूचना मिली थी कि शहर के तीन अवैध टेलीफोन एक्सचेंजों से पाकिस्तान व खाड़ी अन्य देशो में टेरर फंडिंग और हवाला कारोबार जैसे कार्यों को लेकर यहां से लोगो को बात कराई जाती थी जिसपर यूपी एटीएस ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर मिली जानकारी के अनुसार ग्वालटोली स्थित पैराडाइज बिल्डिंग में छापा मारा ,जहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने अपना नाम शाहिद बताया उसके पास से 5 मशीनों वाला अवैध टेलीफोन एक्सचेंज व उपकरण बरामद हुए है. वही कई प्रीएक्टिवेटेड सिम,लैपटॉप, मोबाइल भी बरामद हुए है.

कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने एक शख्स का नाम और बताया जहां गांधीनगर से एक हाते से मिर्जा असद नाम के युवक को पकड़ा यहाँ असद किराए के घर पर रहकर 4 मशीन के साथ अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का उपयोग कर रहा था.

वही केडीए कालोनी स्थित एक घर से भी 4 सेट मिले है.उधर पूछताछ में ये भी निकल कर आया है कि इसका मास्टरमाइंड मुंबई में है जिसके बाद एटीएस ने अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है. वही शक के आधार पर इन दोनों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

ऐसे हो रही थी कॉल

वही शक के आधार पर इन दोनों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है.आपको बता दें कि मोबाइल नेटवर्क प्रदान करने वाली कम्पनियों के इंटरनेशनल गेटवे को बाईपास कर विदेश की जाने वाली काल को लोकल काल मे बदल कर अराजकता फैलाई जा रही थी जिसके बाद ये कड़ा एक्शन लिया गया है. इन सभी जगहों से एटीएस को अंतरराष्ट्रीय कॉल की लोकल कॉल में परिवर्तित करने वाले उपकरण सिम बॉक्स की 17 मशीन व 4 रॉउटर ,6 मोबाइल ,दो लेपटॉप और एयरटेल व बीएसएनएल के 4059 प्री एक्टिवेट सिम बरामद हुए है,इस मामले में धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कराया है और दोनों आरोपितों से कड़ाई से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us