Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tragic Accident In Kanpur : दर्दनाक मौत ! मकान की छत पर काम कर रहा मजदूर आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में, सिर धड़ से अलग होकर गिरा नीचे

Tragic Accident In Kanpur : दर्दनाक मौत ! मकान की छत पर काम कर रहा मजदूर आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में, सिर धड़ से अलग होकर गिरा नीचे
कानपुर में दर्दनाक हादसा, मजदूर आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में

कानपुर से एक बड़ा ही दर्दनाक और रूह कंपाने वाला हैरतंगेज वीडियो सामने आया है. कल्याण पुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में कार्य चल रहा था, तभी मकान की छत पर काम कर रहा एक मजदूर ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में चिपक कर झुलस गया. करीब 1 मिनट तक वह तार से चिपका रहा,कुछ ही देर में उसका सर धड़ से अलग हो कर नीचे जा गिरा. घटना की सूचना पर इलाके में हड़कम्प मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के कल्याणपुर में दर्दनाक हादसा , मकान की छत पर काम कर रहा मजदूर आया हाइटेंशन लाइन की चपेट में
  • दर्दनाक मौत, 1 मिनट तक तार में चिपका रहा झुलस गया पूरा शरीर
  • सिर धड़ से हुआ अलग, क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tragic accident in Kalyanpur Kanpur : कानपुर में एक मकान की छत को छूते हुए गुजर रहे तारों की चपेट में काम कर रहा एक मजदूर आ गया. पहले तो तारों से विस्फोट हुआ और फिर मजदूर का शरीर तार से निकली चिंगारी से झुलसने लगा. यह वीडियो इतना खौफ़नाक है कि इसे शेयर नहीं किया जा सकता. क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया.

 

मजदूर छत से सटे तारो की चपेट में आया हुई मौत

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड स्थित चौकी क्षेत्र के पास मंगलवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया. जब एक मकान की छत पर शटरिंग का काम कर रहा मजदूर छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 1 मिनट तक तार से चिपक कर झुलसता रहा. तारों से हो रहे विस्फोट और जल रहे मजदूर को देख क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. जबतक सप्लाई बंद होती तबतक मजदूर का सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर पड़ा. जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

क्षेत्र में हड़कम्प घटना का वीडियो बड़ा ही खौफ़नाक

क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.  वहीं किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो बहुत ही खौफ़नाक है. जिसे देख हर किसी की रूह कांप सकती है. देखिए इस वीडियो में किस तरह से मजदूर इरफान हाईटेशन लाइन से चिपका हुआ है, और तारों से निकली चिंगारी से उसका शरीर पूरी तरह झुलस रहा है. हालांकि इस वीडियो को शेयर करना उचित नहीं होगा. क्योंकि वीडियो बड़ा ही खौफ़नाक है. 

स्थानीय लोगों को बनी रहती है दहशत

घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  स्थानीय लोगों का कहना है कि हम सभी को डर बना रहता है.  छज्जे के ऊपर से ही तार गुज़रते हैं.  जिसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ा रहा है. फिलहाल पुलिस मकान मालिक व ठेकेदार से पूछताछ कर रही है.

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us