
Kanpur Stunts Viral Video : पढ़ने-लिखने की उम्र में मौत की बाजी लगाकर उफनाती गंगा में स्टंट कर रहे नाबालिग, वीडियो हुआ वायरल
इनदिनों बारिश की वजह से हर जगह नदियां उफनाई हुई हैं.कानपुर में भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.कानपुर के जाजमऊ पुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.जिसमें कुछ नाबालिग बच्चे जान जोख़िम में डालकर पुल से उफनाती गंगा में मौत की छलांग लगा रहे है.
हाईलाइट्स
- उफनाती गंगा में मौत की छलांग लगा रहे नाबालिग बच्चे, वीडियो वायरल
- कानपुर के जाजमऊ पुल का बताया जा रहा वीडियो
- जाजमऊ पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान ,कार्यवाई की जाएगी
Minors jumping to bridge : पहाड़ी इलाको में लगातार हो रही बारिश की वजह से अब मैदानी इलाकों में भी पानी का जलस्तर बढ़ने लगा है. ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से गंगा के आसपास के इलाकों को भी खाली करवाया जा रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ गंगा के बढ़ते हुए जल स्तर को कुछ नाबालिग एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे है. अनहोनी से अनजान यह नाबालिग लड़के गंगा में मौत की छलांग लगा रहे हैं.जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.ऐसे में यदि कोई बड़ा हादसा हो जाये तो उसका जिम्मेदार कौन होगा.यह बड़ा सवाल भी है..

दरअसल कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल का यह वीडियो जिसमें 3 से 4 नाबालिग पुल से नीचे गंगा में छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.बात की जाए इस पुल की तो यह कोई आम पुल नहीं,बल्कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ राजमार्ग को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है. गंगा से पुल की ऊंचाई तकरीबन 40 से 50 फीट की है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उनसे भारी-भरकम वाहनों का आवागमन भी हो रहा है.लेकिन किसी ने भी इन लड़को को रोकने की जहमत तक नहीं उठाने की कोशिश की.


अभिभावकों को बच्चों को समझाने की है आवश्यकता

पुलों और घाटों पर नकेल कसना जरूरी
जिस तरह शहर हर के तमाम चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है. क्यों नहीं घाटों के आसपास भी सुरक्षा के लहजे से प्रशासन की ओर से कैमरे क्यों नहीं इंस्टॉल किए जा रहे हैं. यदि पुलिस समय-समय पर इन घाटों का निरीक्षण करें.साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जाए तो हो सकता है.इन स्टंट करने वालों पर नकेल कसी जा सकती है.
फिलहाल जाजमऊ पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और उचित कार्यवाई की बात कही है.अंत में हम अपने सभी पाठकों से यह अनुरोध करते हैं, कि यदि आपके आसपास भी इस तरह की कोई घटना घटित हो रही हो तो अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हुए तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें.
