Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat Road Accident: कानपुर देहात में भोर पहर दर्दनाक सड़क हादसा ! अनियंत्रित कार गिरी नाले में, 6 की दर्दनाक मौत

Kanpur Dehat Road Accident: कानपुर देहात में भोर पहर दर्दनाक सड़क हादसा ! अनियंत्रित कार गिरी नाले में, 6 की दर्दनाक मौत
कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा

कानपुर देहात

कानपुर देहात में भोर सुबह रफ्तार का कहर (Havoc Of Speed) दिखाई दिया. तेज रफ्तार कार (Speeding Car) सिकंदरा-संदलपुर मार्ग पर अनियंत्रित (Uncntrolled) होकर पास स्थित नाले में जा गिरी (Fell into Drain). चीख पुकार मचने बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी. वहीं इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत (Six Dead) हो गयी. जबकि 2 बच्चे जख्मी हैं. सूचना पर एसपी कानपुर देहात समेत पुलिस बल पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

भोर सुबह सिकंदरा-संदलपुर मार्ग (Sikandra-Sandalpur Marg) पर बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार अनियंत्रित कार (Uncuntrolled Car) नाले में जा गिरी. जिसमें 6 की दर्दनाक मौत (Painful Death) हो गयी. जबकि 2 बच्चे घायल हैं जिनका इलाज करवाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर देहात का है, डेरापुर क्षेत्र के मुर्रा गांव के रहने वाले पंकज अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने इटावा (Etawa) गए हुए थे. बताया जा रहा कार्यक्रम से लौटते वक्त जब वह सिकंदरा-संदलपुर मार्ग पर पहुँचे, बारिश (Rain) भी हो रही थी तभी उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित (Car Uncuntrolled) हो गयी. जबतक चालक कुछ समझ पाता तबतक जगन्नाथपुर गांव के पास अनियंत्रित कार नाले में जा गिरी (Fell Into Drain).

major_car_accident_in_kanpur_dehat
कानपुर देहात सड़क हादसा

मची चीख-पुकार, 6 की मौत

नाले में गिरी कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई. लोगों की आवाज सुन ग्रामीण पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. हादसे की जानकारी होते ही एसपी देहात बीबीजीटीएस मूर्ति (Bbjts Murti) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे 8 लोगों को बाहर निकलवाया. तत्काल सभी को सिकंदरा सीएचसी भेजा. यहां डॉक्टरों ने कार चालक विकास (42), खुशबू (17), प्राची (13), संजय उर्फ संजू (55), गोलू (16) और प्रतीक (10) को मृत घोषित कर दिया. जबकि मुर्रा गांव के विराट (18) व वैष्णवी (16) का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. 

एसपी कानपुर देहात ने दी जानकारी

वहीं इस दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी. एसपी ने घायल दोनों बच्चों से बात करते हुए उन्हें ढांढस बंधाते दिखाई दिए. सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार निजी समारोह से लौट रही थी उसमें परिवार के लोग शामिल थे.

पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर 2 बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है. गाड़ी में सवार अन्य 6 लोगों को इलाज के लिए सीएचसी सिकन्दरा ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us