Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur School Closed News: ठंड से हाल बेहाल ! कानपुर के स्कूलों में बढ़ाया गया अवकाश, जानिए कबतक रहेंगे बंद

Kanpur School Closed News: ठंड से हाल बेहाल ! कानपुर के स्कूलों में बढ़ाया गया अवकाश, जानिए कबतक रहेंगे बंद
कानपुर स्कूल बंद, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kanpur School Closed Today

शीतलहर (Cold Wave) के प्रकोप से यूपी बेहाल है. ठंड का आलम यह है कि ठंड की रफ्तार एकदम से बढ़ती ही जा रही है. कानपुर (Kanpur) जिला प्रशासन बढ़ती ठंड को लेकर रैन बसेरों (Night Shelters) का निरीक्षण कर रहा है. जिससे कोई खुले में न सो सके. कानपुर की ठंड से शहरवासी बेहाल हैं, जिलाधिकारी ने शीतलहर को देखते हुए प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश की अवधि बढ़ा दी है. अब विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रहेंगे.

कानपुर में ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

यूपी में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है. पारा नीचे लुढ़कता जा रहा है. यही नहीं कानपुर शहर प्रदेश में ठंड (Cold) के मामले में दूसरे स्थान पर रहा. सर्द हवाओं (Cold Waves) ने ठिठुरन बढ़ा दी है. आलम यह है कि घरों के अंदर भी कपकपी छूट रही है. जिसके बाद स्कूलों को लेकर कानपुर जिला प्रशासन ने छुट्टी की अवधि को बढ़ाया है. शीतलहर को देखते हुए अब समस्त बोर्डो के प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक के स्कूलों में 18 जनवरी से 20 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है. यानी तीन दिन और स्कूल बंद (School Closed) रहेंगे.

Screenshot_2024-01-17-17-33-10-46
प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश का जारी किया लेटर

 

ठंड से फिलहाल राहत नहीं

ठंड के प्रकोप (Cold Outbreak) से फिलहाल तो निजात तो नहीं मिलती दिखाओ दे रही. सर्द हवाओं (Cold Waves) ने जीना मुहाल कर दिया है. अस्पतालों में सर्दी की वजह से मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. वहीं जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले वो भी अपने को गर्म कपड़ों से कवर्ड कर, अन्यथा घर पर रहें बेहतर होगा. मौसम विभाग की माने तो फिलहाल ठंड और बढ़ेगी. आप सभी अपने सेहत का जरूर ध्यान रखें. ठंड में बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान दें.

प्रदेश के तमाम जिले ठंड की चपेट में

प्रदेश भर में भी ठंड का बुरा हाल है. पहाड़ों से हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. गलन से शरीर में कपकपी छूट पड़ी है. आलम यह कि अलाव, हीटर भी सब बेअसर दिख रहे हैं. फिलहाल आईएमडी के मुताबिक अभी ठंड बढ़ेगी. फिलहाल जिस तरह से पिछले एक सप्ताह से सर्दी ने बेचैन किया है, उससे कब राहत मिलेगी यह तो समय आने पर पता चल ही जायेगा. ऐसे में आप सभी बेहद सावधानी बरतें.

 

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us