Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: 6 वर्षीय बच्ची बोली पापा, मम्मी एक अंकल के साथ बिस्तर पर लेटी रहती हैं, पति ने पकड़ा रंगे हाथ

Kanpur News: 6 वर्षीय बच्ची बोली पापा, मम्मी एक अंकल के साथ बिस्तर पर लेटी रहती हैं, पति ने पकड़ा रंगे हाथ
पत्नी के साथ प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ा, फोटो साभार सोशल मीडिया

कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां डॉक्टर पति के घर से बाहर जाते ही पत्नी अपने आशिक को घर बुलाकर रंगरेलियां मनाती थी. 6 वर्ष की बच्ची ने अपनी माँ की इस हरकत को कई बार देखा, और अपने पिता को पूरी बात बताई, पति ने पुलिस को सूचना देकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित आशिक को गिरफ़्तार किया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में पति ने पकड़ा पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते
  • डायल 112 को दी सूचना, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
  • बेटी ने देखा था अपनी माँ को युवक के साथ, दी थी धमकी

Husband caught wife having fun with lover : शादी एक पवित्र रिश्ता है, शादी के बाद किसी गैर मर्द से या गैर औरत से सम्बन्ध आपकी बसी-बसाई जिंदगी को खराब कर सकते हैं. दो बच्चे होने के बावजूद एक पत्नी और माँ को जरा भी शर्म नहीं आयी. पति के गैरमौजूदगी में अपने आशिक को बुलाकर रंगरेलियां मनाती रही. पति और पत्नी के इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया. कानपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है.

कानपुर में पत्नी की ऐसी करतूत

कानपुर के नौबस्ता इलाके से पति और पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाली एक पत्नी दो बच्चों की माँ है, एक बेटा 16 वर्ष, बेटी 6 वर्ष और पति जो सरकारी डॉक्टर है उनके साथ रहती है. जब डॉक्टर पति सुबह अपने काम से निकल जाते, तब पत्नी ने सारी हदों को पार करते हुए इन रिश्तों को ही कलंकित करती रही.

पति के बाहर जाने के बाद पत्नी प्रेमी के साथ मनाती रही रंगरेलियां

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

बताया जा रहा है कि डॉक्टर पति सरकारी डॉक्टर हैं, जब वह घर से काम के लिए निकल जाते थे, तब पत्नी अक्सर अपने प्रेमी राकेश को फोन कर घर पर बुला लेती थी. बेटा और बेटी स्कूल चले जाते थे. और फिर दोनों रंगरेलियां मनाते रहे, एक दिन बेटी घर पर थी उसने अपनी मम्मी को एक युवक के साथ बिस्तर पर लेटे हुए देख लिया. जब बेटी अंदर गयी तो युवक ने उसके गाल पर किस कर लिया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा, बेटी ने पिता के घर आते ही सारी बात बताई की पापा जब आप चले जाते है, मम्मी एक अंकल के साथ बेड पर लेटी रहती है.

पति ने योजनाबद्ध तरह से रंगेहाथ पकड़ा पत्नी व प्रेमी को

बेटी की यह बात सुनकर डाक्टर पिता दंग रह गया, उसने योजनाबद्ध तरह से पत्नी को आशिक के साथ पकड़ना चाहा. घर से बाहर निकला, और फिर जल्दी घर लौट आया जहां पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ दबोच लिया, इस दौरान पति ने बाहर से कुंडी लगा दी और डायल 112 पर सूचना दे दी.  पुलिस ने आरोपित राकेश को गिरफ्तार कर लिया है. नौबस्ता प्रभारी सतीश पांडे ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी राकेश ने बच्ची के साथ भी अश्लीलता की थी, इसलिए POCSO लगाया गया है.आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है, मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us