Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ICSE ISC Result 2023 Topper : बारहवीं में अहाना ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान,दसवीं की नन्दिनी और अनन्या बनी सिटी टॉपर

ICSE ISC Result 2023 Topper : बारहवीं में अहाना ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान,दसवीं की नन्दिनी और अनन्या बनी सिटी टॉपर
अहाना अरोड़ा प्रदेश स्तर में दूसरा स्थान बारहवीं में

कॉउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन्स के बाहरवीं के परिणाम में कानपुर का फ़िर दबदबा रहा, जहां एक बार बेटियों ने फिर बेटों को पछाड़ दिया. कानपुर की अहाना अरोड़ा ने 99.5 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर शहर और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है.वही दसवीं में शहर की नन्दिनी पुरी और अनन्या सिटी टॉपर बनी है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर की बारहवीं की छात्रा आहना नें प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
  • दसवीं में नन्दिनी और अनन्या बनी सिटी टॉपर
  • कानपुर में आईसीएसई परिणाम में बेटियां फिर बेटों से आगे

Kanpur girl students shine in ICSE exam : सीआईएससीई का जिले का परिणाम 98.93 प्रतिशत रहा,जिसमें लड़कियों ने फिर बाजी मारी. रतनलाल नगर चिंटल्स स्कूल की बारहवीं की छात्रा अहाना अरोड़ा ने 99.5 प्रतिशत अंक पाकर शहर के साथ ही प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. आहना की इस उपलब्धि ने स्कूल का नाम रोशन किया है, मदर्स डे के अवसर पर अहाना ने ये कीमती तोहफा अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया. माँ रागिनी जो वायु सेना में है उन्होंने प्रोत्साहित किया,वहीं पिता आयुर्वेदाचार्य है ,अहाना आगे बीएचयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करना चाहती है.

दसवीं में नन्दिनी और अनन्या ने किया सिटी टॉप

वहीं सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की दसवीं की छात्रा नन्दिनी पूरी ने सिटी टॉप कर स्कूल का मान बढ़ाया ,उन्हें परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए है, नन्दिनी के पिता अमित पुरी कारोबारी है ,मां निधि गृहिणी है नन्दिनी ने कहा कि पढ़ाई जितनी देर करें मन लगाकर करें बेवजह पढ़ाई करने की जरूरत नही है,स्कूल और कोचिंग के अलावा

चार घण्टे पढ़ाई की वे अर्थशास्त्री बनना चाहती है.

 वही वीरेंद्र स्वरुप  एजुकेशन सेंटर अवधपुरी की दसवीं की छात्रा अनन्या सिंह के भी 99.4 प्रतिशत अंक आये है अनन्या के पिता मनीष कुमार शिक्षक है जबकि माँ अंजू गृहिणी है अनन्या ने सफलता का श्रेय गुरु जनों और माता पिता को दिया, कहा कि पढ़ाई के साथ ही लिखना बहुत जरूरी है इससे याद जल्दी हो जाता है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us