Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: लग्जरी होटल के कमरे में चल रहा था सट्टे का बड़ा खेल ! विदेश से कौन कर रहा था इन्हें फंडिंग, पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 3 को किया गिरफ्तार

Kanpur Crime In Hindi: लग्जरी होटल के कमरे में चल रहा था सट्टे का बड़ा खेल ! विदेश से कौन कर रहा था इन्हें फंडिंग, पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 3 को किया गिरफ्तार
सट्टेबाज गिरफ्तार

यूपी (Up) के कानपुर (Kanpur) में एक निजी होटल के कमरे में आईपीएल (Ipl) यानी इंडियन प्रीमियर लीग में सट्टे का खेल खिलाया जा रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी करते हुए 19 लाख रुपए नगद बरामद और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि इनका एक साथी अभी भी फरार है पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि उनके खाते में विदेश से पैसा भेजा गया था.

होटल के कमरे में संचालित हो रहा था सट्टा

भारत में क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट को त्यौहार (Festival Cricket) की तरह मानते हैं और फिर जब बात की जाए आईपीएल (Ipl) के ग्लैमर की तो इस रोमांच से भरपूर आईपीएल को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों में उत्सुकता रहती है लेकिन दूसरी तरफ जुआड़ी और सटोरियों (Betting business) के लिए आईपीएल एक ऐसा मौका होता है जिसमें वह जमकर कमाई (Earned) करते हैं. एक ऐसा ही मामला कानपुर हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के माल रोड में भी देखने को मिला जहां पर एक आलीशान होटल के कमरे में गुपचुप तरीके से सट्टेबाजों का एक गैंग सट्टा संचालित कर रहा था, मुखबिर की सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच और हरबंसमोहाल थाना (Harbansh Mohak) की पुलिस मौके पर पहुंची होटल में छापेमारी करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है.

ipl_betting_business_in_kanpur
नकद बरामद

पकड़े गए सटोरियों के पास से 19 लाख रुपए हुए बरामद

पकड़े गए शातिरों के पास से पुलिस ने 19 लाख रुपए नगद, एक लैपटॉप, एक चार पहिया कार और सट्टे से जुड़े दस्तावेज जब्त किया है, वही जब मामले की जांच की गई तो यह सामने आया कि इन सट्टेबाजों के खातों में विदेश से भी पैसों का ट्रांजैक्शन किया जाता है, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि इस गैंग का मुखिया सुमित नाथ है जो पहले भी सट्टेबाजी के मामले में जेल काट चुका है.

फिलहाल मौके से पुलिस ने आरोपी सुमित गुप्ता, राहुल और सोनू नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से कई कंपनियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं पकड़े गए शातिर जगह बदल-बदल कर इस गोरखधंधे को अंजाम देते थे ताकि उनकी लोकेशन कोई ट्रेस ना कर सके हालांकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम विधि कार्रवाई कर रही है.

विदेश के एक खातों से रूपयो का होता था लेनदेन

एडीसीपी ने बताया कि इन शातिरों के खिलाफ बीते कई समय से सट्टा खिलवाने के इनपुट मिल रहे थे, लेकिन यह समय-समय पर अपना ठिकाना (Destination) बदला करते थे जिस वजह से उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाती थी लेकिन आज यह शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं पुलिस अब इनकी कुंडली भी खंगाल रही है पुलिस का यह भी कहना है कि उनके खातों में जो विदेश से रूपयों का ट्रांजैक्शन हुआ है वह पुलिस के लिए एक अहम सुराग है पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार उन्हें फंडिंग कहां से होती थी और उनके गैंग में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं हालांकि मौके से मिले दस्तावेजों के जरिए भी उन लोगों को ढूंढा जा रहा है जो सट्टे के इस खेल में पैसा लगाते थे.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us