Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Irfan Solanki In Kanpur Court : कड़ी सुरक्षा के बीच सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी पहुंचे कानपुर कोर्ट,ऊपर इशारा कर कहा वो है..

Irfan Solanki In Kanpur Court : कड़ी सुरक्षा के बीच सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी पहुंचे कानपुर कोर्ट,ऊपर इशारा कर कहा वो है..
सपा विधायक इऱफान सोलंकी पेशी के लिए कोर्ट

महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी एक बार फिर कड़ी सुरक्षा के घेरे में पेशी पर कानपुर कोर्ट पहुंचे. प्लाट आगजनी समेत 7 मुकदमों में एमपीएमएलए की सेशन और लोअर कोर्ट में सुनवाई होगी. इस दौरान पुलिस वैन से उतरते ही उन्होंने हाथ हिलाकर ऊपर की ओर इशारा किया और फिर हंसते हुए कोर्ट रूम के लिए पहुंचे.


हाईलाइट्स

  • महराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इऱफान सोलंकी पहुंचे कानपुर
  • एमपीएमएलए कोर्ट में होनी है पेशी
  • कई मामलों में तय हो सकते हैं आज आरोप

SP MLA Irfan reached Kanpur court : सपा विधायक इऱफान सोलंकी पेशी और मुकदमो की सुनवाई लिए महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट पहुंचे. इससे पहले भी वह कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर कोर्ट पेशी के लिए पहुंचते रहे हैं. आज एमपीएमएलए कोर्ट में उनके ऊपर तमाम मुकदमो पर सुनवाई होनी है. विधायक के भाई रिजवान सोलंकी भी पेशी पर पहुंचे हैं.फिलहाल कोर्ट रूम में सुनवाई जारी है.

 

इरफान सोलंकी की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई

महराजगंज जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सोमवार को वह फिर महाराजगंज जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर पहुंचे. कोर्ट पहुंचते ही उन्होंने हर बार की तरह हाथ उठाकर हंसते हुए ऊपर की ओर इशारा किया और मीडिया के सवाल पर कहा वो है न... एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

आज कई मामलों में तय हो सकते हैं आरोप

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

आपको बता दें कि सेशन कोर्ट में इरफान सोलंकी की जहां जाजमऊ में प्लाट में हुई आगजनी के मामले में सुनवाई जारी है.वही दूसरी कोर्ट रूम में अन्य मुकदमो की सुनवाई जारी है. फिलहाल माना जा रहा है कि कई मामलों में सम्भवता आरोप तय हो सकते है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

आगजनी समेत 7 मामले हैं दर्ज

गौरतलब है कि नवम्बर से सपा विधायक इऱफान सोलंकी प्लॉट आगजनी मामले समेत 7 अन्य मुकदमों में उन पर गैंगस्टर की भी कार्यवाई हुई है. तबसे वह महराजगंज जेल में बंद हैं.

दरअसल डिफेंस कॉलोनी में महिला के प्लाट पर आगजनी व धमकाने के मामले में इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ जाजमऊ थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई.

फर्जी आधार के जरिये नाम बदलकर हवाई यात्रा की. 6  दिसंबर को अनवरगंज फूलवाली गली निवासी अकील अहमद खान ने गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगाकर जाजमऊ थाने में FIR दर्ज कराई थी.बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में विधायक का नाम उजागर हुआ उस पर भी मामला दर्ज हुआ था.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us