Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur crime : दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले किया नवविवाहिता को घर से बेघर,पुत्री जन्मी तो कह दिया अब कदम न रखना

Kanpur crime : दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले किया नवविवाहिता को घर से बेघर,पुत्री जन्मी तो कह दिया अब कदम न रखना
पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

कानपुर में दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने पहले बहु को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया और जब बहु की बेटी हुई तो उनका गुस्सा और चढ़ गया जहां ससुराल आने पर पूरी तरह से ,पाबंदी लगा दी ,पीडिता अपनी बच्ची को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में नवविवाहिता को घर से किया बेघर,दहेज मांग पूरी न होने पर करते रहे प्रताड़ित
  • जन्मी पुत्री तो ससुरालीजनों ने कह दिया अब तो और कदम न रख देना
  • कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र का है मामला

Inlaws made newly married woman homeless : आजकल इंसान की सोच को क्या हो गया है शादी से पहले किसी प्रकार की डिमांड नहीं होती और जैसे ही शादी हो जाती है तो डिमांड इतनी ज्यादा हो जाती है कि उसे पूरा कर पाना असंभव सा होता है नतीजा रोज ससुरालीजनों का प्रताड़ित करने और घर से बाहर कर देना कुछ ऐसा ही मामला कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र का है जहां नवविवाहिता को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया,जिसके बाद पीड़िता न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाई.

पुत्री जन्मी तो कर दिया पूरी तरह बेघर

कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर घर से बेघर हुई नवविवाहिता के सामने उस समय संकट उत्पन्न हो गया जब उसको पुत्री हो गई और ससुराल वालों ने बेटे की मांग करते हुए उसे घर में रखने से इंकार कर दिया, परेशान हाल नवविवाहिता ने पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है

नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले हरिश्चंद्र ने अपनी पुत्री सारिका का विवाह 2 वर्ष पूर्व विजय कुमार के साथ किया था दहेज में टीवी ,1 लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे ,आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

मायके में सारिका ने एक पुत्री को जन्म दिया तब ससुराल पक्ष के लोगों का पारा और भी ज्यादा हाई हो गया और उन्होंने उसके घर में घुसने पर पाबंदी लगा दी पीड़िता न्याय की गुहार लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची जहां उसने आपबीती बताई, इस मामले में पुलिस अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us