Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur crime : कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या,कुछ दिन पहले ही छूट कर आया था जेल से

Kanpur crime : कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या,कुछ दिन पहले ही छूट कर आया था जेल से
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

कानपुर में देर रात पूर्व पार्षद जेल में बंद मन्नू रहमान के फुफेरे भाई पर हमलवारों ने जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए ,लहूलुहान हालत में पड़े घायल को क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां से उसको हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर सर्किल फोर्स पहुंचकर जांच शुरू कर दी है वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कम्प
  • साथी सलमान काना पर गोली मारने का आरोप
  • कुछ दिन पूर्व ही छूट कर आया था सैफ जेल से, हत्या की जांच में जुटी पुलिस

History sheeter shot dead in Kanpur : कानपुर के मूलगंज थाना क्षेत्र के चौबे गोला मोहल्ले में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई बताया जा रहा है पूर्व पार्षद मन्नू रहमान जो जेल में बंद है उनके फुफेरे भाई सैफ उर्फ भोलू को घर से बुलाकर हमलावरों ने गोली मारी है जिसमें सैफ बुरी तरह से जख्मी हो गया था जहां इलाकाई लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को अस्पताल ले गए देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई,बताया जा रहा कि मृतक सैफ हिस्ट्रीशीटर था कुछ दिन पूर्व ही जेल से छुटा था.

फोन कर घर से बुलाकर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक मूलगंज थाना क्षेत्र के परेड अस्पताल रोड पर रहने वाले सैफ उर्फ भोलू जेल में बंद पूर्व पार्षद मन्नू रहमान का फुफेरा भाई है, और आपराधिक प्रवृत्ति के साथ ही हिस्ट्रीशीटर भी है कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था, बताया जा रहा है देर रात उसके साथी सलमान काना ने फोन करके उसे घर से बुलाया था जहां पर काना अपने आधा दर्जन साथियों के साथ सैफ का इंतजार कर रहा था.

सैफ के आते ही सलमान काना सैफ से चलते चलते कुछ बात करने लगा इतने में ही सलमान ने पेट से सटाकर तमंचे से सैफ को गोली मार दी, गोली लगते ही सैफ जमीन पर गिर पड़ा उधर सलमान और उसके साथी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए गोली की आवाज सुनते ही इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

 मौके पर पहुंचे लोगों ने लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे गिरे सैफ को जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी घटना की सूचना पर डीसीपी पूर्वी ,एडीसीपी पूर्वी समेत सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा जहां उसकी हालत गंभीर को देखते हुए उसे हैलट रिफर किया गया बताया जा रहा है देर रात सैफ की इलाज के दौरान मौत हो गई.

लेनदेन के विवाद में मारी गोली

बताया जा रहा है सैफ उर्फ भोलू भी आपराधिक प्रवृत्ति का है पिछले दिनों ही वह एक हत्या के मामले में जेल से छूटा था,वहीं पुलिस डीसीपी पूर्वी रविंद्र कुमार ने बताया कि अब तक लेनदेन के विवाद में गोली मारे जाने की बात सामने आई है जिस पर घायल के परिजनों ने कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है सीसीटीवी के आधार पर फुटेज चेक कराए जा रहे हैं तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us