Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ग्रेटर नोएडा:यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा..आठ की मौत बीस की हालत गंभीर!

ग्रेटर नोएडा:यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा..आठ की मौत बीस की हालत गंभीर!
दुर्घटना ग्रस्त बस

शुक्रवार सुबह ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें आठ लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई..30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ़्तार के कहर का शुक्रवार सुबह एक डबल डेकर बस शिकार हो गई।मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर औरैया की ओर से आ रही डबल डेकर बस सुबह क़रीब 5 बजे एक खड़े ट्रक में जा घुसी,टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में बस में बैठे 8 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।घायल हुए लोगों में 12 लोगो की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है।

हादसे पर दुःख जताते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हादसे में मरने वाले लोगों की आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की है।

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us