Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Vinay Tiwari News:विनय तिवारी मामले में तेज़ हुई सियासत ब्राह्मणों ने बुलंद की आवाज़ कलक्ट्रेट में जमकर हुई नारेबाज़ी

Fatehpur Vinay Tiwari News:विनय तिवारी मामले में तेज़ हुई सियासत ब्राह्मणों ने बुलंद की आवाज़ कलक्ट्रेट में जमकर हुई नारेबाज़ी
Fatehpur Vinay Tiwari News

हाजी रज़ा प्रकरण में सभासद विनय तिवारी के ऊपर संगीन धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में धीरे धीरे ज़िले के ब्राह्मण लामबंद हो गए हैं.सोमवार को विनय तिवारी के समर्थन में सैकड़ो ब्राह्मणों ने कलक्ट्रेट पहुँच नारेबाज़ी की औऱ डीएम को ज्ञापन सौंपा. Fatehpur Vinay Tiwari News Haji Raza Latest News

Fatehpur Vinay Tiwari News:हाजी रजा में प्रकरण में सभासद विनय तिवारी के ऊपर दर्ज हो गए गम्भीर मुकदमों को लेकर अब ब्राह्मणों की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है.सभासद के समर्थन में लगातार ब्राह्मण समाज के लोग जिला प्रशासन को ज्ञापन दे रहें हैं.Fatehpur Haji Raza Latest News

सोमवार को भारी तादात में ख़ासकर ब्राह्मण समुदाय के लोग विनय के समर्थन में पटेल नगर चौराहे पर इकठ्ठा हुए इसके बाद सभी लोग 'विनय तिवारी को न्याय दो', 'फ़र्जी मुकदमा वापस लो' लिखी हुई तख्तियां हांथों में लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुँचें. Fatehpur Vinay Tiwari News

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप विनय तिवारी के ऊपर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग की. Fatehpur Samachar

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए विनय तिवारी के समर्थन में कलक्ट्रेट पहुँचें ब्राह्मण नेता अनिल त्रिपाठी उर्फ़ मनीष ने कहा कि विनय तिवारी के ऊपर फर्जी मुक़दमे लगा दिए गए हैं. अनिल का आरोप है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर ब्राह्मणों को शोषण किया जा रहा है. इस सरकार में पूरे प्रदेश में ब्राह्मणों का उत्पीड़न जारी है.लगातार ब्राह्मणों की हत्याएं हो रहीं हैं या उन्हें फ़र्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही विनय तिवारी के ऊपर दर्ज फ़र्जी मुकदमे वापस नहीं होते तो ब्राह्मण आंदोलन करेगा. Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

बातचीत करते हुए विनय तिवारी के भाई विपिन तिवारी ने कहा कि विनय तिवारी लगातार अपने वार्ड औऱ जिले का विकास करवा रहे थे. सत्ता पक्ष के दबाव में उनके ऊपर फ़र्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि विनय तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष नज़ाकत ख़ातून से मिलने गए हुए थे. उसी दौरान पुलिस टीम वहां पहुँच गई.उन्होंने सिर्फ पुलिस से इतना कहा था कि बिना महिला कांस्टेबल के किसी घर में पुलिस जबरन कैसे घुस सकती है.विपिन ने मांग की है कि जिला प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कराए. Fatehpur Sabhasad Vinay Tiwari

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

क्या कहती है एफआईआर..

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

भाजपा नेता फैज़ान रिज़वी के साथ मारपीट करने के आरोप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा जेल में बन्द है.जब हाजी रजा के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ था तो पुलिस रजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. पुलिस जब रजा के घर पहुँचीं औऱ नगर पालिका के बाबू आकिब को गिरफ्तार करने लगी थी मोहल्ले की भीड़ इकठ्ठा हो गई. उस दौरान सभासद विनय तिवारी भी मौजूद थे. भीड़ ने आकिब को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया औऱ पुलिस के साथ धक्का मुक्की मारपीट की.और आकिब को छुड़ाकर ले गए.जिससे अफ़रा तफरी मच गई औऱ इलाक़े में भय का माहौल व्याप्त हो गया.Fatehpur Haji Raza Latest News

जिसके बाद तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह की तहरीर पर विनय तिवारी, आकिब, आकिब का भाई सोनी, शोएब चिकना, हाजी रजा औऱ 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ.Fatehpur News

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us