
Fatehpur UP News: फतेहपुर में अपरहण के बाद किशोर की हत्या से इलाके में हड़कंप!
On
यूपी के फतेहपुर ज़िले में सोमवार को एक अपह्रत हुए किशोर का शव मिलने से पूरे इलाक़े में हड़कम्प मचा हुआ है, मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है. Fatehpur Up news Kishanpur Thana Kidnapping murder News
Fatehpur UP News: ज़िले की पुलिस को एक बार फ़िर अपराधियों ने तगड़ी चुनौती दी है। एक किशोर की अपरहण के बाद हुई हत्या से पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है।Fatehpur kidnapping murder Latest News Kishanpur thana
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाजीपुर गाँव निवासी वीरेन्द्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र विजय बीते शनिवार को अपने खेतों पर परिजनों को खाना लेकर गया हुआ था। और वहीं से ग़ायब हो गया था। सोमवार को उसका शव गाँव से कुछ दूरी पर एक खेत में मिला।गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। परिजनों ने रविवार को किशनपुर थाने में बच्चे के ग़ायब होने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अपरहण का मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश में पुलिस टीमें लगाई थीं।

Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 09:46:52
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
