Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: गंगा स्न्नान करने गए मामा भांजे डूबे 18 घण्टे से तलाश जारी

Fatehpur UP News: गंगा स्न्नान करने गए मामा भांजे डूबे 18 घण्टे से तलाश जारी
Fatehpur News: भिटौरा घाट गंगा नदी फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में शुक्रवार देर शाम दो लोग भिटौरा पक्के घाट पर स्न्नान करने के दौरान डूब गए. खबर लिखे जाने तक क़रीब 18 घण्टे का समय बीत चुका है लेकिन दोनों की बॉडी अब तक नहीं मिल सकी है. Fatehpur Up News Ganga River drowned two people nag panchami day

Fatehpur UP News: उफ़नाती गंगा औऱ यमुना नदियों में स्न्नान करने वालों की जरा सी असावधानी जान पर बन जाती है।फतेहपुर में ही हर साल बड़ी संख्या में लोग इन नदियों में डूबकर अपनी जान गंवातें हैं।ताज़ा मामला भृगुधाम भिटौरा गंगा घाट का है। Fatehpur Bhitaura Ganga Ghat Latest News

हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana News ) अंर्तगत आने वाले इस घाट पर बड़ी संख्या में लोग स्न्नान करने करने के लिए पहुँचतें हैं ख़ासकर पर्वों पर यहाँ अधिक भीड़ जुटती है।शुक्रवार को नाग पंचमी का पर्व था।स्न्नान करने के लिए भिटौरा निवासी राधा देवी पत्नी गंगा प्रसाद पांडेय अपने बेटे शिवम (15) औऱ मौसेरे भाई शिवशंकर द्विवेदी निवासी गलेहरा थाना धाता के साथ गई हुई थीं।Fatehpur Latest News

शिवम औऱ शिवशंकर दोनों गंगा में एक साथ स्न्नान कर रहे थे। उसी दौरान शिवम गहरे पानी में डूबने लगा उसको बचाने के लिए शिवशंकर भी आगे चले गए।लेकिन दोनों उफ़नाती गंगा में डूब गए घाट किनारे बैठी राधा देवी दोनों को डूबता देख शोर मचाने लगी आस पास के लोग मौक़े पर इकठ्ठा हुए।सूचना पर भिटौरा पुलिस चौकी औऱ हुसैनगंज थाना पुलिस मौक़े पर पहुँची।गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूढ़ने का प्रयास किया गया। लेकिन शुक्रवार को रात तक चली खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। उफ़ानाती गंगा में देर रात हवा तेज चलने के चलते खोज बन्द हो गई थी। सुबह से फ़िर तलाश जारी है।Fatehpur Today News

हुसैनगंज थाना अध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि जाल डलवाया गया है।गोताखारों की मदद से तलाश जारी है।लेकिन अब तक पता नहीं चल पाया है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us