Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: ठेकेदार मनीष तिवारी हत्याकांड- एक आरोपी गिरफ्तार साले की तलाश में जुटी पुलिस

Fatehpur UP News: ठेकेदार मनीष तिवारी हत्याकांड- एक आरोपी गिरफ्तार साले की तलाश में जुटी पुलिस
Fatehpur Manish Tiwari News: पुलिस हिरासत में आरोपी गौरव

मनीष तिवारी हत्याकांड में आरोपी बनाए साथी गौरव अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मुख्य आरोपी ठेकेदार का साला अनुज उर्फ़ पप्पू शुक्ला अभी भी फ़रार है. Fatehpur Manish Tiwari Latest News

Fatehpur UP News: बिजली ठेकेदार मनीष तिवारी की हत्या मामले में आरोपी गौरव अग्निहोत्री निवासी राजऊ थाना रसूलाबाद कानपुर देहात को कोतवाली पुलिस ने रविवार को लोधीगंज बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है।दूसरा आरोपी मनीष का साला अनुज उर्फ़ पप्पू शुक्ला निवासी गदाई खागा अभी भी फ़रार बताया जा रहा है। Fatehpur Manish Tiwari

हत्या की जड़ में हो सकतें हैं कई चौंकाने वाले राज..

गिरफ्तार हुए साथी गौरव अग्निहोत्री ने पुलिस को  बताया है कि नशे की हालत में मनीष और उसके साले अनुज व मेरे बीच तीन जून की रात मारपीट हुई थी।इसी दौरान अनुज ने हॉकी से मनीष के सिर पर प्रहार कर दिया।मारपीट रुपयों पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हुई हॉकी को भी बरामद कर लिया है।फ़िलहाल पुलिस इसे ग़ैरइरादतन हत्या मानकर चली है।लेकिन इस मामले में जब पुलिस मनीष के साले अनुज शुक्ला को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करेगी तो हत्या की असल वजह के पीछे कई अन्य चौकानें वाले खुलासे हो सकतें हैं!

उल्लेखनीय है कि कांट्रेक्टर मनीष तिवारी बीते 3 जून की रात पत्थरकटा चौराहे पर मरणासन्न हालत में पुलिस को मिले थे उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। और ग्यारह जून की रात कानपुर के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।पिता उमाशंकर तिवारी ने पाँच जून को मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।मनीष के मौत के बाद पिता की ओर पुलिस को बीते दिन प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें हमले वाली रात मनीष के साथ मौजूद रहे साले अनुज शुक्ला औऱ साथी गौरव अग्निहोत्री पर हत्या की आशंका व्यक्त की है।जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दर्ज एफआईआर में नामजद किया। Fatehpur Manish Tiwari Murder News

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us