Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Umashankar Shukla Murder Case:फतेहपुर के उमाशंकर शुक्ला हत्याकांड में पुलिस खुलासे के क़रीब.!

Fatehpur Umashankar Shukla Murder Case:फतेहपुर के उमाशंकर शुक्ला हत्याकांड में पुलिस खुलासे के क़रीब.!
घटनास्थल पर मौजूद ASP

उमाशंकर शुक्ला हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं.जिसके चलते पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है.सूत्रों के अनुसार ज़मीनी विवाद में उमाशंकर की हत्या उनके ही अति नजदीकी स्वजनों ने की है. Fatehpur Umashnkar Shukla Murder Case Khaga Kotwali Teni

Fatehpur News:फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत हुए किसान उमाशंकर शुक्ला हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है.शव मिलने के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है.हत्या के पीछे ज़मीनी विवाद औऱ आशनाई का मामला सामने आ रहा है.

क्या है मामला..

सोमवार को खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव के निकट हाइवे किनारे एक खाली प्लाट में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति का हत्यायुक्त शव स्थानीय लोगों ने देखा था.ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी, शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी कुचला गया था.शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँचीं शव की शिनाख्त कराई गई शव खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव के रहने वाले उमाशंकर शुक्ला (50) का निकला. उमाशंकर शनिवार की शाम से घर से लापता थे. बताया जा रहा है कि वह घर से नलकूप जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे थे. रविवार को बेटी शिवानी ने कोतवाली में उनकी गुमसुदगी की सूचना दी थी. उमाशंकर की बाइक रविवार को इसकुरी चौराहे के निकट मिली थी. 

क्या है पारिवारिक विवाद..

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

उमाशंकर शुक्ला एक बेटी और एक बेटा है, उमाशंकर गांव में अपनी बेटी औऱ मां के साथ रहते हैं.पत्नी बेटे के साथ फतेहपुर में अपने मायके में रहतीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उमाशंकर के नाम क़रीब 13 बीघे खेत हैं, लेकिन वह अपने खेत अपने बेटे और बेटी को न देकर अपने भतीजों के नाम करना चाहता था, कुछ ज़मीन उसने भतीजों को दे भी दी थी. साथ ही उमाशंकर के एक परिवार की महिला से भी सम्बंध थे. जिसको लेकर अक्सर पिता पुत्री के बीच विवाद होता था. 

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

मृतक उमाशंकर के बेटे और बेटी ने अपने चचेरे भाइयों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है तो वहीं भतीजों ने चाचा की हत्या उनके ही बेटे औऱ बेटी द्वारा किए जाने की बात पुलिस को बताई है. 

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

फ़िलहाल पुलिस संदिग्ध परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है,कुछ अहम सुराग भी पुलिस को हाँथ लगे हैं. पुलिस सूत्र बताते हैं कि घटना का लगभग राजफाश हो गया है.हत्यारों ने अपना जुर्म क़बूल लिया है.पुलिस साक्ष्य जुटाकर जल्द ही पूरी घटना का खुलासा करेगी.

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us