Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: इस तारीख़ से आपको मिल सकती है अपने गांव की वोटर लिस्ट.जान ले ये तरीका।

Fatehpur News: इस तारीख़ से आपको मिल सकती है अपने गांव की वोटर लिस्ट.जान ले ये तरीका।
अशोक कुमार तिवारी:सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।ऐसे सबसे महत्वपूर्ण है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।ये लिस्ट आपको 11 तारीख़ को यहां पर उपलब्ध हो जाएगी।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट... UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur voter list

UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur Voter List: यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर लगातार घमासान चल रहा लोग अपने वोटरों को रिझाने के लिए लगातार प्रयास रत है।ऐसे में सबसे जरूरी बात यह है कि आपके वोटर का नाम मतदाता सूची में है कि नहीं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायती एवं नगरीय निकाय अशोक कुमार तिवारी ने युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुऐ बताया कि 11 अप्रैल को राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से पंचायत चुनाव की वेबसाइट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने अपने गांव,क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की सम्पूर्ण सूची यहां तक कि पूर्वक सूची को भी प्राप्त कर सकता है।

वोटर लिस्ट यहां क्लिक करके प्राप्त करें

जिले में बने हैं इतने पोलिंग बूथ

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

ए0के0तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 3111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जबकि आरक्षित पोलिंग पार्टियों की संख्या 311 है। उन्होंने बताया कि जिले में जिला पंचायत वार्डो की संख्या 46,क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 1135 जबकि ग्राम पंचायतों की संख्या 10554 है जिसको ध्यान में रखकर पोलिंग बूथों की संख्या निर्धारित की गई है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

कोरोना से संक्रमित व्यक्ति भी चुनाव में ले सकता है भाग...

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

कोरोना से पीड़ित उम्मीदवार भी अपना नामांकन कर सकता है।जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोरोना से पीड़ित व्यक्ति अपने प्रस्तावक अनुमोदक के माध्यम से अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी को देकर दाखिल कर सकता है उसको आने की जरूरत नहीं है।

अब वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं बढ़ सकता है..

अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं बढ़ पाया है तो अब आप परेशान न हो आपका नाम नहीं बढ़ पाएगा। ए0के0 तिवारी ने बातचीत के दौरान बताया कि अंतिम लिस्ट के प्रकाशन के बाद यदि अधिसूचना लग गई है तो अब मतदाताओं का नाम लिस्ट में नहीं जुड़ सकता है।उन्होंने बताया कि अधिसूचना के दिन या उससे पहले आए हुए आवेदनों में ही नाम घट बढ़ सकता है उसके बाद यह सम्भव नहीं है।

मतदान बूथों में तैनात होंगे 14 हज़ार मतदानकर्मी..

जिले में होने वाले पंचायत चुनाव में 14 हज़ार मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।जिनका प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच ठाकुर युवराज सिंह लॉ कॉलेज में होगा जिसमें प्रतिदिन 3 हज़ार कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि पति पत्नी दोनों की चुनाव में ड्यूटी लग गई है और उनको बच्चों की देखभाल की समस्या है तो जिला निर्वाचन अधिकारी से अपनी समस्या लिखित में बता कर ड्यूटी कटा भी जा सकते है लेकिन ये परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us