Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता.ज़िले में शोक की लहर

Fatehpur News:नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता.ज़िले में शोक की लहर
Fatehpur News: बाल गोविंद तिवारी (फ़ाइल फ़ोटो)

फतेहपुर के वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाल गोविंद तिवारी का सोमवार को निधन हो गया.मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार में सिचाईं मंत्री बलदेव सिंह सहित भारी भीड़ उपस्थित रही. Fatehpur senior Congress leader bal govind tiwari passes away

Fatehpur Latest News:छात्र जीवन से कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत कर अपने अंतिम समय तक कांग्रेस में ही रहे वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाल गोविंद तिवारी का 93 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया.मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ जुटी. Fatehpur UP News

बाल गोविंद तिवारी मलवां विकास खण्ड के रामपुर पचभिटा गाँव के रहने वाले थे. विचारों औऱ आदर्शों की राजनीति करने वाले कांग्रेसी नेता बाल गोविंद तिवारी अपने अंतिम समय तक कांग्रेस पार्टी में ही रहे.पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के अति नजदीकी लोगों में बाल गोविंद शुमार थे.परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं.पत्नी का काफी समय पहले देहांत हो चुका है. Fatehpur Bal Govind Tiwari Congress

अपने मिलनसार स्वभाव औऱ ईमानदारी के लिए चर्चित कांग्रेसी नेता का सम्मान हर दल के लोग करते थे.मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ से उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह भी उनके पैतृक निवास पहुँचें.यहाँ उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढाँढस बंधाया.सिंचाई मंत्री के अलावा ज़िले के कई काग्रेंसी व विभिन्न पार्टियों के नेता मौजूद रहे. Fatehpur News

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us