Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In UP:फतेहपुर में बिजली फॉल्ट न सही करने पर प्रधानपति ने लाइनमैन को मारी गोली

Crime In UP:फतेहपुर में बिजली फॉल्ट न सही करने पर प्रधानपति ने लाइनमैन को मारी गोली
फतेहपुर में प्रधानपति ने लाइनमैन को मारी गोली (सांकेतिक फ़ोटो)

फतेहपुर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है.बिजली फॉल्ट सुधारने से मना करने पर गुस्साए प्रधानपति ने लाइनमैन के घर में घुसकर गोली मार दी.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.. Fatehpur Gram Pradhan shoot lineman News

Fatehpur News:इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी औऱ ऊपर से हो रही भयंकर बिजली की कटौती से लोगों का हाल बेहाल हो गया है.लोग कटौती से परेशान हो अपना गुस्सा बिजली विभाग के कर्मचारियों पर निकाल रहें हैं.लोगों के गुस्से का शिकार सबसे ज़्यादा लाइनमैन हो रहें हैं.

आए दिन उनके साथ गाली गलौच मारपीट की खबरें सामने आती रहती हैं.लेकिन फतेहपुर में तो हद ही पार हो गई बिजली फॉल्ट से परेशान प्रधानपति ने अपने गुर्गों के साथ लाइनमैन के घर पर धावा बोल दिया औऱ उसको गोली मार दी.लाइनमैन को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहाँ उसका इलाज़ चल रहा है.

जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के चांदपुर ओढेरवा गाँव निवासी सूरज यादव कनपुरवा बिजली उपकेंद्र में बतौर संविदा लाइनमैन तैनात है, वह धाता फीडर का काम देखता है. बताया जा रहा है कि भदौहा गांव की लाइट एक दिन पहले खराब हो गई थी, जिसको सोमवार को लाइनमैन ने ठीक कर दिया था.लेकिन सोमवार शाम फ़िर वहीं से फॉल्ट हो गया. Fatehpur Gram Pradhan Shot Lineman News

जिसकी सूचना भदौहा प्रधानपति ने लाइनमैन को दी.लाइनमैन ने मंगलवार सुबह बिजली ठीक करने की बात कही तो.प्रधानपति सुनील तिवारी अपने कुछ गुर्गों के साथ लाइनमैन के घर पहुँच गया.लाइनमैन से तुरन्त बिजली ठीक करने की बात कही जिस पर वह तैयार नहीं हुआ.गुस्साए प्रधानपति ने लाइनमैन पर तमंचे से दो फायर कर दिए.औऱ मौक़े से फरार हो गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

लाइनमैन को गम्भीर हालत में आनन फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. उधर गोली मारने की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी थाने पहुँचें.जेई आदित्य त्रिपाठी भी मौके पर पहुँचें.लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानपति व उसके तीन साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us