Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: बीडीसी प्रत्याशी सहित हुसेनगंज में बड़ी संख्या में मौत.तेज बुख़ार औऱ सांस की हो रही तकलीफ़।

Fatehpur News: बीडीसी प्रत्याशी सहित हुसेनगंज में बड़ी संख्या में मौत.तेज बुख़ार औऱ सांस की हो रही तकलीफ़।
हुसेनगंज सीएससी फ़तेहपुर फोटो:युगान्तर प्रवाह

फ़तेहपुर के हुसेनगंज में पिछले बीस दिनों में तेज बुख़ार और सांस की तकलीफ से लगभग 15 से 20 मौतों की बात कही जा रही है।बीती रात एक बीडीसी प्रत्याशी की तेज बुख़ार के चलते मौत हो गई।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Fatehpur Latest News Today)

फतेहपुर(Fatehpur News): जिले में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोरोना(Corona Virus)से पीड़ित हो रहे हैं।कुछ मामलों में कोरोनो सक्रंमण की जांच के बाउजूद पॉजिटिव रिजल्ट नहीं आ रहे हैं।फिर भी उन लोगों को तेज़ बुख़ार और सांस लेने की तकलीफ देखी जा रही है। (Fatehpur Latest News Today )

जिले के हुसेनगंज(Husenganj News)क्षेत्र के वार्ड नं0 39 छेंउका हुसेनगंज तृतीय से बीडीसी प्रत्याशी रीता देवी(51)पत्नी रामशरण की बीती रात मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले एक हप्ते से रीता तेज़ बुख़ार से पीड़ित थी और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सोमवार की रात हुसेनगंज सीएससी से लौटने के बाद मौत हो गई थी। (Fatehpur Latest News Today )

हुसेनगंज क्षेत्र में तेज़ बुख़ार और सांस की तकलीफ से मर रहे लोग..

तेज़ बुख़ार और सांस की तकलीफ के चलते जिले में कई मौतें हो चुकी हैं।हुसेनगंज क्षेत्र में पिछले 20 दिनों में 15 से 20 बीस लोगों की मरने की बात कही जा रही है जिनमें हिन्दू और मुस्लिम परिवारों के लोग शामिल थे जिन्हें तेज़ बुख़ार के साथ साथ सांस की तकलीफ भी थी।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

भिटौरा(Bhitaura) ब्लॉक के इंचार्ज डॉ0 विमल चौरसिया ने युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए कहा कि लोगों के अंदर कोरोनो से मिलते जुलते हुए लक्षण दिखाई दे रहे हैं।लेकिन जब उनसे क्षेत्र में हो रही मौतों के लिए पूंछा गया कि क्या कोरोना की वज़ह से मौतें हुईं हैं तो उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे(IAS Apurva Dubey)द्वारा इसकी जानकारी दी जाती है।इस संबंध में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। (Fatehpur Latest News Today)

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

जगतपुर आदिल गांव में एक हप्ते में दूसरी मौत..

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर आदिल (Jagatpur Adil)गांव में एक हप्ते के अंदर दो मौतें हो गई हैं। गांव के रहने वाले प्रेमसागर मिश्रा बताते हैं कि  गांव के  अधिकतर लोग तेज बुख़ार से पीड़ित हैं जिन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। सीएम हेल्पलाइन नम्बर में कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गलत रिपोर्ट लगाकर भेज देते हैं। उन्होंने कहा गांव में किसी भी प्रकार की साफ सफाई नहीं की जाती है और ना ही दवा का छिड़काव होता है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us