Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Panchayat Chunav 2021: बसपा के पूर्व मंत्री ने लगाया भाजपा कार्यकर्ता पर मारपीट का आरोप कहा नहीं होगा निष्पक्ष चुनाव।

UP Panchayat Chunav 2021: बसपा के पूर्व मंत्री ने लगाया भाजपा कार्यकर्ता पर मारपीट का आरोप कहा नहीं होगा निष्पक्ष चुनाव।
शिकायत कर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल

यूपी के पूर्व खेल मंत्री और फतेहपुर(Fatehpur News)अयाह शाह विधानसभा से चार बार विधायक रहे बसपा नेता अयोध्या प्रसाद पाल(Ayodhya Prasad Pal)ने एक भाजपा कार्यकर्ता पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(UP Panchayat Chunav Fatehpur 2021)

UP Panchayat Chunav Fatehpur 2021: फ़तेहपुर के अयाह शाह विधानसभा से चार बार विधायक और बसपा सरकार में पूर्व खेल मंत्री रहे अयोध्या प्रसाद पाल(Ayodhya Prasad Pal)ने भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा अपने कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है।साथ ही कहा है कि इस तरह से जिले में निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है। बसपा नेता ने कार्यकर्ताओं की तऱफ से लिखित में एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को दिया है।

जान ले क्या था पूरा मामला?

फ़तेहपुर के जमरावां वार्ड से पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल का पुत्र अजय पाल चुनाव लड़ रहे है।बसपा कार्यकर्ताओ ने शिकायती पत्र में लिखा है कि जब वो प्रचार करने के बाद अपने घर पहुँचे तो पीछे से उनके घर रिन्कू सिंह लोहरी (Rinku Singh lohari News)अपने लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर वहां पहुँच गया और हमारे उम्मीदवार का साथ न देने की बात कहीं जिसका हम सभी लोगों ने विरोध किया जिसकी वजह से रिन्कू सिंह लोहरी ने हम लोगों के साथ जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की।

शिकायती पत्र

पूर्व मंत्री और बसपा नेता ने की डीएम से शिकायत।

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

बसपा नेता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट की शिकायत फतेहपुर की डीएम अपूर्वा दुबे से की जिस पर उन्होंने निष्पक्ष जांच करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए अयोध्या पाल ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं उससे मुझे नहीं लगता कि जिले में होने वाले पंचायत चुनाव निष्पक्षता से होंगे। यदि जिले के आला अधिकारियों ने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई नहीं की तो इसकी शिकायत राज्य चुनाव आयोग के साथ साथ प्रदेश स्तर के अधिकारियों से करूंगा। वहीं इस प्रकरण में जब हुसेनगंज थानाध्यक्ष रण विजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की गई है आरोप निराधार हैं 

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us