Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Fatehpur News:फतेहपुर में गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
फतेहपुर पुलिस टीम पर हमला

फतेहपुर में गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया.हमलावर तस्कर को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए.हमले में महिला कांस्टेबल सहित कुछ पुलिस कर्मियों को चोंटें आईं हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Attack On Fatehpur Police

Fatehpur News:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले में अपराधियों औऱ उनके संरक्षण दाताओं के हौसले बुलंद हैं.रविवार को एक गांजा तस्कर को उसके गाँव पकड़ने पहुँचीं पुलिस टीम पर हमला हो गया.हमलावर तस्कर को छुड़ा ले गए.पुलिस टीम पर हुए इस हमले में एक महिला कांस्टेबल सहित कुछ पुलिस कर्मियों को गम्भीर चोंटें आईं हैं.

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर गाँव में पुलिस को जरिए मुखबिर एक गांजा तस्कर की सूचना मिली थी. सूचना पर थाना थरियांव प्रभारी पुलिस बल के साथ तस्कर को पकड़ने के लिए पहुँचे थे. आरोपी गांजा तस्कर राजीव सिंह उर्फ़ मुन्ना को पुलिस ने रंगे हांथों गांजा बेचते हुए पकड़ लिया था. राजीव को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ला रही थी. तभी राजीव सिंह के घर की महिलाओं औऱ स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया.

जिसके चलते अफ़रा तफ़री मच गई.और राजीव उर्फ़ मुन्ना पुलिस को गिरफ्त से फरार हो गया. पुलिस टीम पर हुए इस हमले में एक महिला कांस्टेबल का सिर फट गया है. वहीं दो औऱ पुलिस वाले भी चोटिल हुए हैं.पुलिस टीम पर हमले की सूचना से आस पास के कई थानों का फोर्स मौक़े पर पहुँच गया.जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में हुई.

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मीरपुर गांव में गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. स्थानीय थाने में दो मुकदमे पंजीकृत हुए हैं. दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us