Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Loot News:फतेहपुर में पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे बदमाश सर्राफ़ से सरेराह हुई लूट

Fatehpur Loot News:फतेहपुर में पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे बदमाश सर्राफ़ से सरेराह हुई लूट
Fatehpur News:अशोथर थाना क्षेत्र में हुई लूट.घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

फतेहपुर पुलिस को बदमाश लगातार चुनौती दे रहें हैं.सरेराह सर्राफों से हो रही लूट से व्यापारी दहशत में आ गए हैं.ताजा मामला अशोथर थाना क्षेत्र का है. Fatehpur Crime News

Fatehpur Latest Crime News In Hindi:पुलिस कप्तान की तमाम सख़्ती के बावजूद थानों से हो रही सुस्त पुलिसिंग से ज़िले में चोर, लुटेरों, बदमाशों का आतंक जारी है.सरेराह हो रही लूट की घटनाओं से आम जनता में भय का माहौल व्याप्त हो रहा है.ख़ासकर त्योहार के सीज़न में जिस तरह से व्यापारियों को निशाना बनाकर बदमाश लूट रहे हैं.उससे व्यापारी दहशत में आ गए हैं.लूट की नई घटना अशोथर थाना क्षेत्र की है.जहाँ बुधवार शाम एक सर्राफ़ को अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में तमचें के बल पर लूट लिया.Fatehpur Loot News

जानकारी के अनुसार अशोथर थाना क्षेत्र के बौंडर गांव निवासी सोनू सोनी पुत्र अनंतूलाल सोनी की मनावां में सराफ़ा की दुकान है.रोज वह अपने गाँव से मनावा आते जाते हैं.बुधवार शाम जब दुकान बंद कर बाइक से वापस लौट रहे थे तो मुख्य कौंडर गांव के नजदीक व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने तमंचा लगाकर रुकवा लिया औऱ लाखो रुपयें व सोने चांदी के जेवर औऱ नगदी से भरे बैग को लेकर फ़रार हो गए.बताया जा रहा है कि बदमाश नगदी समेत क़रीब 17 लाख का सामान लूट ले गए हैं. Fatehpur Crime News

घटना की सूचना से इलाक़े में हड़कंप मच गया.सूचना पर अशोथर थाना अध्यक्ष दीं दयाल सिंह मय फ़ोर्स मौक़े पर पहुँचें.उन्होंने व्यापारी से लूट की जानकारी ली.थाना प्रभारी ने घटना के सम्बंध में बताया कि मामलें में पुलिस मौके पर पहुँचीं हैं.कई पहलुओं से मामले की जाँच की जा रही है.साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा. Fatehpur Ashothar Loot News

ताबड़तोड़ हो रही लूट की घटनाओं से पुलिस पर सवाल..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

ज़िले में नियमित अंतराल में एक के बाद एक ही रही लूट की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहें हैं.कुछ लूट की घटनाओं का अभी तक खुलासा न हो पाने से भी पुलिस बैकफुट पर है.बीते दिनों थरियांव थाना क्षेत्र में सर्राफ़ से हुई लूट औऱ असोथर थानाक्षेत्र के सरकंडी गांव में पचास लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी के मामलों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है. Loot In Fatehpur

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुए विवाद में अदालत ने बड़ा...
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Follow Us