Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बाढ़-कालिंदी उफ़ान पर कई गांवों में घुसा पानी दहशत में इलाके के लोग

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बाढ़-कालिंदी उफ़ान पर कई गांवों में घुसा पानी दहशत में इलाके के लोग
Fatehpur Floods: किशनपुर का असहट गाँव

फतेहपुर में यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ का संकट आ गया है, दर्जनों गांवों को उफनाती कालिंदी ने घेर लिया है, लगातार बढ़ रहे पानी से लोगों में दहशत है. Fatehpur News many villages on the banks of Yamuna surrounded by floods in fatehpur

Fatehpur News: फतेहपुर में बाढ़ से एक बार फ़िर हालात बिगड़ने का ख़तरा मंडराने लगा है। इन दिनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही कालिंदी का पानी किनारे बसे दर्जनों गांवों में घुस गया है। जिला प्रशासन की ओर से सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया गया है। 20 से ज़्यादा गांवों में अलर्ट घोषित किया गया है। अगले कुछ दिनों में यमुना का जलस्तर औऱ बढ़ेगा इसकी संभावना जताई जा रही है। Fatehpur Floods News

इन गांवों में बिगड़े हालात..

ललौली औऱ किशनपुर क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। शनिवार को यमुना ख़तरे के निशान से 15 सेंटीमीटर से ज़्यादा ऊपर से बहने लगी है।ललौली से कोर्रा मार्ग और किशुनपुर कस्बा में रामलीला मैदान पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। बाढ़ में सबसे अधिक प्रभावित होने वाला ललौली का पलटू का पुरवा गांव एक बार फ़िर बाढ़ के पानी से घिर गया है। बस्ती की ओर बढ़ रहे पानी से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।Fatehpur me badh

उधर किशनपुर क्षेत्र में किशुनपुर कस्बा से महावतपुर असहट, पहाड़पुर, मड़ौली, गुरुवल, सेंधरी, बिकौरा आदि गांवों तक पहुंचने वाले रास्तों में बाढ़ का पानी पूरी तरह से घुस जाने से रास्ता बंद हो गया है। इन गांवों में जाने के लिए ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं।Fatehpur Kishanpur Floods

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

किशनपुर के प्रसिद्ध फाल्गुनी गिरी बाबा के मन्दिर के किनारे तक पानी पहुँच जाने से लोग बाढ़ की चिंता में परेशान हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले 2019 में भी इसी तरह यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बन गए थे औऱ कई गांवों में स्थित बहुत ख़राब हो गई थी।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

गंगा भी उफ़ान पर..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

यमुना नदी के साथ साथ गंगा में भी तेज़ी से जल स्तर बढ़ रहा है। खतरे के निशान को छूती गंगा से किनारे बसे गांवों में बाढ़ की सम्भावना बन गई है। अधिकारी दौरा कर इलाके के लोगों को सावधान कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us