Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर: बिजली विभाग की ताबड़तोड़ चेकिंग 21 बकायेदारों के कटे कनेक्शन

फतेहपुर: बिजली विभाग की ताबड़तोड़ चेकिंग 21 बकायेदारों के कटे कनेक्शन
घरेलू उपभोक्ताओं के डिस्कनेक्शन करती बिजली विभाग की टीम

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में इन दिनों बिजली विभाग की ताबड़तोड़ चेकिंग जारी है व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए जा रहे हैं साथ ही बकायदारी होने पर उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं पढ़ें युगांतर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: बिजली विभाग इन दिनों सघन चेकिंग  एवं राजस्व वसूली अभियान चला रहा है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ अब घरेलू उपभोक्ताओं के बकायदारी पर डिस्कनेक्शन किए जा रहे हैं। साथ ही साथ बिजली चोरी के रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। यदि आपका बिजली का बिल भी दस से ऊपर हो गया है तो सावधान हो जाइए विभाग कभी भी आपके यहां छापेमारी कर सकता है। Fatehpur Uppcl latest News 

इन क्षेत्रों में हुई कड़ी कार्रवाई...

बिजली विभाग के विद्युत वितरण खंड प्रथम के आबूनगर पावर हाउस अंतर्गत आबूनगर रानी कॉलोनी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान 30 घरों में चेकिंग की गई जिनमें से 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जेई नीलेश मिश्रा ने बताया कि विद्युत चोरी को रोकने साथ ही साथ राजस्व वसूली के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले केवल व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बकायदारी पर कनेक्शन काटे जा रहे थे लेकिन अब घरेलू उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि जिनका भी बिजली का बिल 10,000 से ऊपर है उन्हीं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं यदि समय पर वो लोग भुगतान नहीं करेंगे तो कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। Fatehpur Uppcl latest news 

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us