
Fatehpur Dharm Parivartan News:जेल भेजा गया विदेशी मौलाना पुलिस की जांच तेज़ कई औऱ रडार में
फतेहपुर में पुलिस ने धर्मांतरण,धोखाधड़ी, फ़र्जी पासपोर्ट सहित कई गम्भीर आरोपों से घिरे विदेशी मौलाना फ़िरोज आलम को गिरफ्तार करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया है.इस मामले की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है.मौलाना के नेटवर्क को पुलिस खंगालने में जुट गई है. Fatehpur Dharmantaran News
Fatehpur Dharm Parivartan News: फतेहपुर में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार हुए विदेशी मौलाना फ़िरोज आलम (Maulana Firoz Alam) के नेटवर्क को पुलिस तेज़ी से खंगालने में जुट गई है.मौलाना के संपर्क में रहे कई औऱ लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं.पुलिस अब यह पता करने में जुटी हुई है कि मौलाना के धर्मांतरण के तार कहां कहां से जुड़े हुए हैं. मौलाना के बैंक डिटेल की भी जानकारी पुलिस जुटा रही है. सूत्रों ने मौलाना को धर्मांतरण के नाम कई मुस्लिम देशों से फंडिंग की भी आशंका ज़ाहिर की है. Dharm Parivartan In Fatehpur

मामला मीडिया में आने के बाद गुरुवार देर शाम ही फतेहपुर की गाजीपुर थाना पुलिस ने गाजीपुर क़स्बे से मौलाना फ़िरोज को पूछताछ के लिए उठा लिया था.क़स्बे स्थित बड़ी मस्जिद कमेटी के सदस्यों द्वारा मौलाना की शिकायत की गई थी.शिकायत में बताया गया था कि इसने ग़लत तरीक़े से गाजीपुर के पते पर पहले निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस यहाँ तक कि 2016 में पासपोर्ट भी बनवा लिया है. Fatehpur Dharm Parivartan News




फतेहपुर में पुलिस का फ़ेल हुआ ख़ुफ़िया तंत्र..
गैर क़ानूनी गतिविधियों में लिप्त मौलाना को पुलिस ने भले ही अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो. लेकिन पुलिस की स्थानीय खुफिया इकाई (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) जिसे संक्षेप में एलआईयू कहते हैं पूरी तरह से फ़ेल साबित हुई है. क्योंकि गिरफ्तार हुआ मौलाना फ़िरोज आलम बीते 15-16 वर्षों से ज़िले में रह रहा था.और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी.इतना ही नहीं इस शातिर ने पासपोर्ट भी बनवा लिया. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि ऐसे कितने मौलाना औऱ भी ज़िले में हो सकते हैं. जो विदेशी हों. Fatehpur Dharm Parivartan News
