Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:युमना नदी में स्नान करने गई पांच युवतियां नदीं में डूबीं.एक मौत।

Fatehpur News:युमना नदी में स्नान करने गई पांच युवतियां नदीं में डूबीं.एक मौत।
उरौली गांव के यमुना में जाल डालते गोताखोर:फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में युमना नदी में स्थान करने गईं पांच युवतियां नदी में डूबीं जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दो लड़कियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..Five girls drowned in Yamuna river one dead uruli village

फ़तेहपुर(Fatehpur News):यूपी के फतेहपुर में बुधवार को युमना नदी(Yamuna River) में नहाने के लिए गईं पांच युवतियां नदी में डूब गईं उनमें से एक लड़की की मौत हो गई जबकि दो युवतियों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामला ललौली थाना(Fatehpur Lalauli Thana News) क्षेत्र के उरौली(Urauli) गांव का है बताया जा रहा कि पांच युवतियां युमना नदी में स्नान करने के लिए गईं थी। नहाने के दौरान पांचों नदी में डूबने लगी। गोताखोरों की मदद से लड़कियों को नदी से निकला गया जिनमें से रीना(14)पुत्री झुग्गी लाल की मौत हो गई। जबकि दो युवतियों संध्या(20) पुत्री भल्लू और गुजंन(14)पुत्री बड्डा सिंह चंदेल को गंभीर हातल में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। पांच में से दो युवतियां उषा(18)पुत्री झुग्गी लाल और 

बुद्धराज विश्वकर्मा की विवाहित पुत्री गांव में सुरक्षित हैं।(Five girls drowned in Yamuna river one dead)

कलश विसर्जन के दौरान घटित हुई घटना।

यमुना नदी(Yamuna River) के किनारे बसे गांव उरौली(Urauli) में पांच लड़कियों के डूबने की घटना में बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा विरादरी में तीन दिन पहले कोई पूजा की जा रही है।पूजा के बाद जवारा कलश विसर्जन को लेकर पूरे परिवार सहित पांचों युवतियां गईं थी।स्नान के दौरान जब एक लड़की डूबने लगी दो दूसरे ने उसको बचाने की कोशिश की इस तरह से पांचों नदी में डूबने लगी। परिजनों और ग्रामीणों ने उनको निकालने का प्रयास किया लेकिन सभी को निकाल नहीं पाए।(Five girls drowned in Yamuna river one dead)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

एम्बुलेंस के बाद पहुँची स्थानीय पुलिस।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

उरौली गांव के एक ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि जब चार लड़कियों को ग्रामीणों ने निकाला लेकिन रीना नामक लड़की नहीं मिल रही थी तब एम्बुलेंस और पुलिस को एक साथ इसकी सूचना दी गई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस जानकारी देने के दो घण्टे बाद घटना स्थल पर पहुंची और उनके साथ पुलिस का कोई गोताखोर भी नहीं था उन्होंने एक स्थानीय गोताखोर के माध्यम से लड़की को निकाला।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

पुलिस ने रीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us