Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में विवाहिता जिंदा जली बेहोश मिला पति

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में विवाहिता जिंदा जली बेहोश मिला पति
मृतका रूबी (फ़ाइल फ़ोटो)

यूपी के फतेहपुर में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जल गई, उसका पति भी घर के बाहर बेहोश पड़ा हुआ मिला.मायके पक्ष की तरफ़ से महिला की सास औऱ पति के ऊपर जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया गया है.पुलिस ने दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कर दी है. Fatehpur Latest News Khaga Kotwali News

Fatehpur Latest Crime News:यूपी के फतेहपुर में एक विवाहिता महिला जिंदा जल गई, आरोप है कि महिला को उसके पति औऱ सास ने जिंदा जला दिया है. महिला भाग न पाए इसके लिए सास ने बाहर से दरवाजा भी बन्द कर दिया था.पुलिस ने दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है. Fatehpur Khaga Kotwali Murder News

जानकारी के अनुसार खागा क़स्बे के नई बाज़ार मोहल्ले में रहने वाले सुभाष रैदास का विवाह थरियांव थाना क्षेत्र के बरगदिया पुरवा मजरे सनगांव निवासी रूबी से हुआ था.सुभाष मजदूरी करता है.लेकिन आए दिन वह शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.जिसके चलते रूबी मायके चली गई थी.लेकिन हाल ही में सुभाष ससुराल पहुँचा माफ़ी माँगी औऱ फिर बहाने से रूबी को खागा ले आया.Fatehpur Crime News

लेकिन सुभाष में कोई सुधार नहीं आया,वहां से आने के बाद वह फ़िर रूबी को मारने पीटने लगा था.मोहल्ले वालों की मानें तो पिछले दो दिनों से घर में पति पत्नी के बीच झगड़ा शुरू था.शनिवार दोपहर रूबी संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर जिंदा जल गई.मोहल्ले वालों ने घर में आग की लपटें देख पुलिस को सूचना दी. Fatehpur News

दरवाजे में बाहर से ताला बंद होने की कोई भीतर नहीं जा सका.पुलिस ने दरवाजे का ताला खुलवाकर महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक रूबी की मौत हो चुकी थी.वही घर के बाहर पति भी एक नाले के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला.पुलिस ने सुभाष को तुरन्त अस्पताल भेजवाया.इलाज के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया. Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us