Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022 Fatehpur BJP Candidate:फतेहपुर की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी शेष दो सीटें सहयोगी दलों के खाते में गई

UP Election 2022 Fatehpur BJP Candidate:फतेहपुर की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी शेष दो सीटें सहयोगी दलों के खाते में गई
UP Election 2022:भाजपा के घोषित प्रत्याशी

भाजपा ने शुक्रवार देर शाम 85 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए.107 उम्मीदवारों की पहली बड़ी सूची जारी करने के बाद भाजपा की यह दूसरी बड़ी सूची है.इस सूची में फतेहपुर की चार विधानसभा सीटें भी शामिल हैं.घोषित हुई चारों सीटों पर भाजपा ने वर्तमान विधायकों पर ही भरोसा जताया है.बिंदकी औऱ जहानाबाद पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं. Fatehpur Bjp candidate list 2022

Fatehpur Bjp Candidate 2022:शुक्रवार देर शाम भाजपा ने 85 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए.फतेहपुर सदर सहित ज़िले की चार सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान हो गया.घोषित हुई चारो सीटों पर सिटिंग विधायकों पर ही भाजपा ने भरोसा जताया है.सदर से विक्रम सिंह, शाह अयाह से विकास गुप्ता,खागा से कृष्णा पासवान औऱ हुसैनगंज से रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी अपना टिकट बचाने में सफल हो गए. Fatehpur BJP Candidate Latest News

बिंदकी निषाद पार्टी को औऱ जहानाबाद अपना दल के हिस्से में बरकरार..

सजंय निषाद की निषाद पार्टी भाजपा  गठबंधन का हिस्सा है.निषाद पार्टी को बीजेपी ने लगभग 15 सीटें पूरे यूपी में दी हैं.मिल रही जानकारी के अनुसार फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा सीट भी निषाद पार्टी के खाते में चली गई है.

उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट प्रशांत पटेल उमराव ने जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा सीट निषाद पार्टी के कोटे में चली गई है वहीं जहानाबाद सीट अपना दल के खाते में बरकरार है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

उल्लेखनीय है कि बिंदकी से वर्तमान में बीजेपी के करण सिंह पटेल विधायक हैं. उनके टिकट कटने की चर्चाएं चल रहीं थी.हालांकि पार्टी शीर्ष नेतृत्व की तरफ़ से उन्हें टिकट न काटे जाने का आश्वासन दिया गया था.जिसके बाद से वह लगातार क्षेत्र में प्रचार में जुटे हुए थे.

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बिंदकी विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे बीजेपी के ही कई नेता रातों रात निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सजंय निषाद से संपर्क भिड़ाने में जुट गए हैं. Fatehpur Election 2022 News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

वहीं जहानाबाद सीट इस बार भी अपना दल के हिस्से में बरकरार है.2017 के विधानसभा चुनाव में भी अनुप्रिया पटेल वाला अपना दल भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.जहानाबाद सीट से अपना दल के जयकुमार जैकी वर्तमान में विधायक हैं, जो राज्य सरकार में कारागार मंत्री भी हैं. कहा जा रहा है कि जैकी को भी टिकट मिलना तय है.

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us