Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder of Hindus in Kashmir:कश्मीर में हो रही हत्याओं के विरोध में फतेहपुर में विहिप का प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Murder of Hindus in Kashmir:कश्मीर में हो रही हत्याओं के विरोध में फतेहपुर में विहिप का प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
Fatehpur News:प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता

कश्मीर घाटी में बीते कुछ दिनों के भीतर हुई हत्याओं से पूरे देश में हिंदूवादी संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.शनिवार को फतेहपुर में भी विहिप, बजरंग दल औऱ दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया. Fatehpur News

Fatehpur Latest News In Hindi:फतेहपुर में शनिवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा कश्मीर घाटी में हो रही हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया.विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे देश में कश्मीर में हो रही हिंसा औऱ हिंदुओ के पुनर्वास के लिए 9 अक्टूबर को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया गया था.जिसके क्रम में फतेहपुर (Fatehpur News) में भी विहिप औऱ बजरंग दल के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा. VHP Protest In Fatehpur

ज्ञापन में बताया गया है कि बीते पाँच दिनों के भीतर कश्मीर में चुन चुन कर सात भारतीय हिंदुओ की हत्या की गई है.ज्ञापन के माध्यम से माँग की गई है कि जिहादी आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार सख़्त क़दम उठाते हुए पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए.Fatehpur Latest News In Hindi

बताया गया है कि चुन चुन की जा रही हिंदुओ की हत्या से बजरंग दल सहित देश का बहुसंख्यक समाज आहत व आंदोलित है.जिसके विरोध में आतंकवाद का पूरे देश में पुतला दहन किया जा रहा है. Fatehpur News

कश्मीर में हिंदुओं का पुनर्वास किया जाए.भारत की पावन धरा को रक्तरंजित करने वालों को कड़ा सबक दिया जाए.जिससे आगे से ऐसी घटनाओं पर रोक लगे. VHP Protest In Fatehpur

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

इस मौक़े पर वीरेंद्र पांडेय के साथ ,शानू सिंह, प्रशांत पुरवार, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, आदित्य शर्मा, मनोरमा शुक्ला, रामू कश्यप, मोनू सोनी, हिमांशू,रुची श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, किशन शुक्ला, सन्दीप तोमर,लोकेश कुमार, गौरव त्रिवेदी सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे. Fatehpur Latest News In Hindi

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us