Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में अपहरण के बाद छात्र की हत्या, बोरी में मिला शव आठ दिन पहले गायब हुआ था

Fatehpur News : फतेहपुर में अपहरण के बाद छात्र की हत्या, बोरी में मिला शव आठ दिन पहले गायब हुआ था
मृतक छात्र ( फाइल फोटो), घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल

यूपी के फतेहपुर में एक बड़ी वारदात हुई है, आठ दिन पहले लापता हुए छात्र का शव एक तालाब से बोरी में बरामद हुआ है.घटनास्थल पर एसपी सहित भारी पुलिस बल पहुँचा, पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में एक छात्र की अपरहण के बाद हत्या हो गई है.आठ दिन पहले छात्र ग़ायब हुआ था.पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद मामले की जांच में हीलाहवाली हुई.पुलिस ने गुमसुदगी मान केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया था.हालांकि अब शव मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया है कि आईपीसी की धारा 363 के तहत केस थाने में रजिस्टर्ड था.लेकिन सवाल वही है कि जब अपरहण का मामला दर्ज था तो आठ दिनों तक पुलिस मामले में क्या करती रही.क्षेत्रीय थाना पुलिस पर गम्भीर सवाल हैं.

क्या है मामला..

थरियांव थाना क्षेत्र के हाशिमपुर भेदपुर निवासी शिवम सिंह (12) पुत्र अनिल लोधी हंसवा कस्बे स्थित एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था. बीते 9 दिसम्बर को वह अपने गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल था.फिर वहीं से अचानक गायब हो गया था.परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था.पुलिस को जानकारी दी.थाने में अपरहण का मुकदमा दर्ज हुआ.हांलाकि फिरौती के लिए कोई कॉल या मैसेज नहीं आया था.

इधर शनिवार देर शाम गांव के ही तालाब में स्थानीय लोगों में बोरी में शव देख पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँचीं, बोरी खोलकर जब शव बाहर निकाला गया तो वह शव शिवम सिंह का था.घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौक़े पर एसपी राजेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के कई टीमें लगाई गईं हैं.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us