Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Kabristan News : फतेहपुर में कब्रिस्तान की ज़मीन पर कब्ज़ा सपा नेता पर आरोप

Fatehpur Kabristan News : फतेहपुर में कब्रिस्तान की ज़मीन पर कब्ज़ा सपा नेता पर आरोप
फतेहपुर के बिंदकी में कब्रिस्तान कब्जे को लेकर डीएम को ज्ञापन देने आईं मुस्लिम महिलाएं

फतेहपुर के बिंदकी कस्बे स्थित कब्रिस्तान पर कब्जा हो गया है. स्थानीय सपा नेता औऱ उनके साथियों पर कब्जा करने का आरोप लगा है. मामले की शिकायत कस्बे वासियों ने डीएम से की है.

Fatehpur Kabristan News : फतेहपुर के बिंदकी कस्बे स्थित कब्रिस्तान पर अराजक तत्वों द्वारा जबरम कब्ज़ा कर लिया गया है. स्थानीय लेखपाल औऱ क़ानून गो की इस पूरे मामले में भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है. 

डीएम से मामले की शिकायत करने पहुँचें स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिंदकी के लाहौरी मोहल्ले में स्थित वक़्फ़ कब्रिस्तान पर जबरन कब्ज़ा कर लिया गया है. शिकायत कर्ता शबिहा, अफरोज़ जहां आदि ने बताया कि इस कब्रिस्तान पर सैकड़ो सालों से शव दफ़न किए जाते रहें हैं.

लेकिन हाल ही में कब्रिस्तान की जमीन पर सपा नेता अहमद एहसान उर्फ पप्पू शाह ने अपने सहयोगियों दाऊद, संजय गुप्ता, वेद गुप्ता, रणधीर गुप्ता आदि के साथ मिलकर कब्जा कर कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल बनवा ली है. जब इसका विरोध करने हम लोग पहुँचे तो उपरोक्त अवैध कब्जेदारों ने जान माल की धमकी देकर वहां से भगा दिया. 

शिकायत कर्ताओं ने बताया कि मामले की स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत की गई है, लेकिन लेखपाल भान सिंह व राजस्व निरीक्षक दबंग कब्जेदारों की ओर से मिले हुए हैं. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

सपा नेता पप्पू शाह पर दर्ज हैं मुकदमे..

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

कब्जे की शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुँचें कस्बेवासियों की माने तो कब्रिस्तान पर कब्जा करने वाला सपा नेता पप्पू शाह अपराधी किस्म का है. उसके ऊपर दर्जनों संगीन आपराधिक मामले विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं. बावजूद इसके स्थानीय पुलिस सपा नेता को बचा रही है

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us