
Fatehpur News:शिक्षा मित्रों के कल्याण हेतु जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में हुआ भगवान शंकर का रुद्राभिषेक
On
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास में ज़िले के प्रतिष्ठित सिद्धपीठ जागेश्वर धाम में शिक्षा मित्रों ने जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में भगवान शिव का विधि विधान से रुद्राभिषेक किया.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Shiksha Mitra News jageshvar dham Fatehpur
Fatehpur News:प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फतेहपुर के सरकी बुधरामऊ में स्थित जागेश्वर धाम में रविवार को शिक्षा मित्रों ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में इकठ्ठा होकर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया. सबसे पहले मंदिर में स्थापित पाताली शिवलिंग का रुद्राभिषेक हुआ.

इसके बाद ब्लॉक संगठन हसवा व अन्य साथियों के सहयोग से मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील तिवारी ने हर साथी को कम से कम एक वृक्ष लगाने व उसको देख रेख कर पोषित करने हेतु प्रेरित किया.वृक्षारोपण के उपरांत प्रसाद वितरण व प्रीति भोज के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई. जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया.

Tags:
Related Posts
Latest News
04 Sep 2026 10:02:48
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
