Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बंद हुआ बसों का आवागमन ! रक्षाबंधन में लोग हुए परेशान, बस कंडक्टर से मारपीट

Fatehpur News: फतेहपुर में बंद हुआ बसों का आवागमन ! रक्षाबंधन में लोग हुए परेशान, बस कंडक्टर से मारपीट
फतेहपुर के जहानाबाद में बसों की स्ट्राइक : फोटो प्रतीकात्मक

Fatehpur News: फतेहपुर के जहानाबाद में रोडवेज बस स्टेशन के बाबू और कंडक्टर के बीच हुई मारपीट के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया गया जिसके कारण रक्षाबंधन के दिन सैकड़ों यात्री परेशान दिखाई दिए


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में स्टेशन बाबू और कंडक्टर के झगड़े को लेकर बंद रहा आवागम
  • फतेहपुर के जहानाबाद में बस के इंतजार में घंटों परेशान रहीं महिलाएं
  • फतेहपुर में रक्षाबंधन पर सैकड़ों महिलाएं यात्रा के लिए हुईं प्रभावित

Fatehpur Station Babu Fight With Conductor: यूपी के फतेहपुर जिले के जहानाबाद में स्टेशन बाबू और बस कंडक्टर के आपसी झगड़े को लेकर गुरुवार रक्षाबंधन के दिन सीएनजी (इलेक्ट्रॉनिक) बसों का आवागमन बंद कर दिया गया. बसों के चालक परिचालक के विरोध के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं परेशान होतीं दिखाई पड़ीं. जानकारी के मुताबिक घंटों इंतजार के बाद एक बस कानपुर की तरफ से आई जिसे जहानाबाद में खड़ा करा दिया गया.

स्टेशन बाबू ने कंडक्टर से की मारपीट और अभद्रता

जानकारी के मुताबिक कानपुर के नौबस्ता से बुधवार जहानाबाद आई सीएनजी बस का परिचालक रविशंकर  जब स्टेशन में बस की इंट्री कराने गया तो वहां के बाबू ने उसकी बस को बिंदकी होते हुए कानपुर ले जाने को कहा इसी बात को लेकर दोनों में काफी देर बहस हुई उसके बाद विवाद होने लगा.

आरोप है कि स्टेशन बाबू ने कंडक्टर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट की. रविशंकर ने बाबू के खिलाफ थाने में तहरीर दी और उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की. बताया जा रहा है गुरुवार के दिन सभी चालक परिचालक ने स्ट्राइक करते हुए आवागमन बंद कर दिया.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

रक्षाबंधन की फ्री बस योजना धरी की धरी रह गई

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन में रोडवेज बसों के साथ-साथ सिटी बसों की मुफ्त यात्रा की सौगात दी थी लेकिन फतेहपुर के जहानाबाद में स्टेशन बाबू और कंडक्टर के आपसी झगड़े से सैकड़ों महिलाएं घंटों परेशान होती दिखाई दीं. बताया जा रहा है कि यात्रा के लिए लोगों को प्राइवेट संसाधनों का सहारा लेना पड़ा.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us