Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में नाराज हुए अमित तिवारी, कहा सरकार की मनसा के विपरीत कार्य कर रहे अधिकारी

Fatehpur News: फतेहपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में नाराज हुए अमित तिवारी, कहा सरकार की मनसा के विपरीत कार्य कर रहे अधिकारी
फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी पहुंचे मिर्जापुर भिटारी कार्यक्रम में : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News Today: सरकार की मनसा के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में अपने ब्लॉक के गांव मिर्जापुर भिटारी पहुंचे प्रमुख अमित तिवारी अचानक नाराज हो गए. उन्होंने कहा भाजपा सरकार की मनसा के तहत पूरे जनपद में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन नोडल अधिकारी इसके विपरीत कार्यक्रम को विफल करने में लगे हैं.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में मेरी माटी मेरा देश के तहत एकत्र हो रहे हैं अमित कलश
  • भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी पहुंचे अपने गांव मिर्जापुर भिटारी
  • कार्यक्रम में नाराज हुए ब्लॉक प्रमुख कहा सरकार की योजनाओं को पतीला लगा रहे नोडल अधिकारी

Fatehpur News Today: देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इस अमृत महोत्सव को मेरी माटी मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) कार्यक्रम के प्रति संकल्पित होकर देश के गांव क्षेत्रों की माटी को 7500 कलशों में एकत्रित कर भारत राजधानी में समर्पित किया जाएगा.

यूपी के फतेहपुर में भी इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. शनिवार को भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी अपने ग्राम पंचायत मिर्जापुर भिटारी में कलश यात्रा के दौरान नोडल अधिकारी के समय पर ना पहुंचे पर नाराज़ हो गए.

सरकार की मनसा के विपरीत कार्य कर रहे हैं अधिकारी

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं लेकिन जब वो खुद अपने ग्राम पंचायत मिर्जापुर मिटारी कार्यक्रम में पहुंचे तो पहले से नियुक्त नोडल अधिकारी नरारत मिले.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

अमित तिवारी युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताते हैं कि ग्राम प्रधान मनोज कुमार मौर्य ने ग्राम पंचायत अधिकारी नामित नोडल अधिकारी ऋषभ पटेल को फोन भी किया लेकिन उन्होंने प्रधान का फोन भी नहीं उठाया. अमित तिवारी बताते हैं कि इस संबंध में बीडीओ से बात की गई क्या ग्राम सचिव अवकाश पर हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं वो छुट्टी पर नहीं हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

क्षेत्र में मनमाने ढंग से कार्य करते हैं ग्राम पंचायत अधिकारी ऋषभ पटेल 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी ऋषभ पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मनमाने ढंग से अपने क्षेत्र में कार्य करते हैं कई ग्राम प्रधानों ने उनके इस तरह से कार्य करने की शिकायत तक की हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी सरकार की मनसा के विपरीत कार्य कर रहे हैं उच्चाधिकारियों को इसको संज्ञान में लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे सरकार की योजनाओं में पतीला ना लग सके. आपको बतादें कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र और ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिससे इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके और इसकी मॉनिटरिंग की जा सके.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us