Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Husainganj Gangrape : फतेहपुर में मेला देखकर लौट रही दो लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप

Fatehpur Husainganj Gangrape : फतेहपुर में मेला देखकर लौट रही दो लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप
सांकेतिक फ़ोटो

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना को लेकर इलाक़े में तनाव बना हुआ है.


हाईलाइट्स

  • मेला देखकर लौट रही लड़कियां हुईं हवस का शिकार..
  • फतेहपुर में 6 लड़कों ने किया युवतियों से गैंगरेप..
  • हुसेनगंज में गैंग रेप की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश..

Fatehpur News : फतेहपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मेला देखकर वापस घर लौट रहीं दो लड़कियों को 6 लड़कों द्वारा बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया है. मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो लड़कियां सेनपुर गाँव में लगे मेला को देखने गईं हुईं थीं. मेला देखकर रात को अपने घर लौट रहीं थी. बीच रास्ते 6 लड़कों ने दोनों लड़कियों को घेर लिया और सुनसान जगह पर ले गए.

जहां दोनों लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने गैंगरेप किया. लड़कियों ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. गैंगरेप की सूचना से हुसैनगंज (Husenganj) पुलिस के हाँथ पैर फूल गए. घटनास्थल का पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया.

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह (Sp Fatehpur) ने बताया कि सेनपुर गांव से मेला देखकर वापस लौट रही दो लड़कियों के साथ 6 लड़को ने दुष्कर्म किया है. मुकदमा दर्ज कर सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. कठोर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us