Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Doctor Viral Video: फतेहपुर में सदर अस्पताल के डॉक्टर ने दी तीमारदार को जूतों से मारने की धमकी.डिप्टी सीएम ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

Fatehpur Doctor Viral Video: फतेहपुर में सदर अस्पताल के डॉक्टर ने दी तीमारदार को जूतों से मारने की धमकी.डिप्टी सीएम ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट(बाएं)

यूपी के फतेहपुर में जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया.वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने के आदेश सीएमओ को दिए हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur ortho doctor nitin singh viral video

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर द्वारा तीमारदार से अभद्रता किए जाने का मामला शासन स्तर तक पहुँच गया है.मामले का संज्ञान यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लेते हुए डॉक्टर के विरुद्ध  कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को दिए हैं.

क्या है पूरा मामला..

फतेहपुर जिला अस्पताल में एक मरीज को लेकर आए तीमारदार की अस्पताल में तैनात ऑर्थो डॉक्टर नितिन सिंह से बहस हो गई. तीमारदार का कहना था कि अस्पताल में बिना जान पहचान इलाज नहीं होता है. चार दिन से डॉक्टर चक्कर लगवा रहें हैं.

इसी बीच डॉक्टर नितिन सिंह ने तीमारदार को जूतों से मारने की धमकी दे दी. इस वाद विवाद का भीड़ में खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. ट्वीटर में भी कई हैंडल से वीडियो ट्वीट हुआ. जिसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

ट्वीट कर कहा है कि-"जिला अस्पताल,फतेहपुर के आर्थो सर्जन श्री नितिन सिंह द्वारा मरीज के तीमारदार से अभद्रता करने के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मैंने फतेहपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कर 01 सप्ताह के अंदर कठोर कार्यवाही/निलंबन का प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए हैं."

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us